फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Interest: आपके पीएफ खाते में कितना आया ब्याज? पीएफ खाताधारक एक क्लिक में यहां करें चेक

Thu, 18 Dec 2025 08:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 18 Dec 2025 08:09 AM IST
सार

PF Interest Kaise Check Karein: नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ कटता है।
इस पीएफ के पैसे पर सालाना ब्याज भी मिलता है।
आप पीएफ के पैसे और ब्याज को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
epfo Update: How to check how much interest is earned in PF account in a year
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

PF Yearly Interest: लोग अपने आज के खर्चों को पूरा करने के अलावा अपने भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों को इस्तेमाल करते हैं। कोई एफडी करवाता है तो कोई बैंक में पैसा जमा करता है और कई लोग शेयर मार्केट से लेकर कई अन्य चीजों में भी निवेश करते हैं। वहीं, जो लोग नौकीरीपेशा हैं उनकी पीएफ खाते में भी अच्छी बचत होती है।



दरअसल, कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा करती है और इन पीएफ खातों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ मैनेज करता है। जो पैसे कर्मचरियों के पीएफ खाते में जमा होते हैं उस पर ईपीएफओ द्वारा सालाना ब्याज भी दिया जाता है, जो आपके पीएफ खाते में ही सालाना आता है। पर क्या आप जानते हैं आपके पीएफ खाते में कितना ब्याज आया है? शायद नहीं, पर आप यहां इस बारे में चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितना ब्याज आया है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

epfo Update: How to check how much interest is earned in PF account in a year
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

कितना ब्याज मिला इस बार?

  • पीएफ खाताधारकों के पीएफ खाते में सालाना ब्याज भी दिया जाता है। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की। पिछले साल भी इसी ब्याज दर से ब्याज दिया गया था। साल भर में जो भी रकम आपके पीएफ खाते में आपकी कंपनी द्वारा जमा की जाती है, उस पर सरकार द्वारा दिया गया ब्याज वित्त वर्ष खत्म होने पर जोड़ दिया जाता है।
epfo Update: How to check how much interest is earned in PF account in a year
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

आपको मिला है ब्याज या नहीं? ऐसे करें चेक

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपको ब्याज मिला है या नहीं, तो इसके लिए ऑनलाइन तरीका है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले पासबुक वाले आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
epfo Update: How to check how much interest is earned in PF account in a year
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करना होता है
  • फिर आपको अपने इस अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करना है
  • अब आपको नीचे दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरना है
  • और फिर 'Sign In' वाले बटन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
epfo Update: How to check how much interest is earned in PF account in a year
पीएफ का ब्याज कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर कई सेक्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Passbook' वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर आपको यहां अपनी पासबुक दिखेगी, जहां पर आप आसानी से देख सकते हैं कि आपको कितना ब्याज मिला है
  • आपके पीएफ खाते में हर महीने कितने पैसे जमा हो रहे हैं आदि, आप ये सब यहां चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed