सब्सक्राइब करें

Ayushman Yojana: एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? यहां जानिए सबकुछ

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: भारत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
free treatment limit of ayushman card yojna se kitne rupye ka mufl ilaaj ho skta hai
एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Hospital List: भारत सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए कई योजनाएं चला रही है। अगर आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो इनका लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार मुफ्त या सस्ता राशन देने जैसी योजना, बीमा, मुफ्त शिक्षा, पेंशन और घर बनाने के लिए सब्सिडी देने जैसी योजनाओं समेत कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आम जनता के लिए चलाई जा रहीं इन कल्याणकारी योजनाओं में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी शामिल है। 



आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उन लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद आपका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसकी मदद से आप सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आयुष्मान कार्ड से एक साल में कितने रुपये तक इलाज कराया जा सकता है। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में... 
 

Trending Videos
free treatment limit of ayushman card yojna se kitne rupye ka mufl ilaaj ho skta hai
एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Freepik

क्या है आयुष्मान कार्ड का फायदा?

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है, तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। 
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत होते हैं उन अस्पताल में कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। 
  • इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं जिनमें कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं

 

विज्ञापन
विज्ञापन
free treatment limit of ayushman card yojna se kitne rupye ka mufl ilaaj ho skta hai
एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Freepik.com

कार्ड की कितनी है लिमिट?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इस कार्ड में आपको 5 लाख रुपये की लिमिट दी जाती है और ये लिमिट सालाना होती है।  
  • आप इस लिमिट को एक साल में खर्च कर सकते हैं यानी इस 5 लाख की लिमिट के जरिए कार्डधारक एक साल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है।

Quad: टैरिफ की तकरार और इंडो-पैसिफिक डिप्लोमेसी के बीच भारत के लिए क्या होगा क्वाड का भविष्य?

 

free treatment limit of ayushman card yojna se kitne rupye ka mufl ilaaj ho skta hai
एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड में सरकार हर वित्तीय वर्ष में पैसे डालती है और इसके बाद आप इस पैसे से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर आपकी ये लिमिट साल भर से पहले खत्म हो जाती है और आपको दोबारा इलाज करवाना है तो इसके लिए आपको अगली लिमिट आने का इंतजार करना होता है। कई बार अस्पताल कार्डधारकों की बची हुई लिमिट के बारे में उन्हें आगाह करता है।

Govt Scheme: बिना ब्याज पर मिलता है 5 लाख रुपये तक का लोन, महिलाओं के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना

विज्ञापन
free treatment limit of ayushman card yojna se kitne rupye ka mufl ilaaj ho skta hai
एक साल में कितने तक का इलाज करा सकते हैं आयुष्मान कार्डधारक? - फोटो : Freepik.com

कैसे बनेगा आयुष्मान कार्ड? 

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है।
  • यहां पर जाकर आपकी पहले पात्रता चेक होती है और फिर पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है। 

स्टेप 2

  • इसके बाद प्रोसेस को आगे बढ़ाकर आपका आवेदन किया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है। 
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed