सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojna: जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers must do these works before releasing of 21th installment
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत की आधी से अधिक आबादी खेती-किसानी पर निर्भर है। केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने और आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के जरिए किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये यानी कुल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 

इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती किसानी से जुड़ी अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। सरकार हर किस्त के तहत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देशभर में काफी लोकप्रिय है। अब तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 20 किस्तों को जारी कर चुकी है। अब किसानों के मन में सवाल है कि आखिर 21वीं किस्त कब जारी होगी। 
 
Trending Videos
pm kisan samman nidhi yojana update farmers must do these works before releasing of 21th installment
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में 2 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को 21वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 21वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई एलान नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers must do these works before releasing of 21th installment
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि कई किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करते समय किसानों से छोटी-बड़ी गलतियां हो जाती हैं। इसकी वजह से उनके खाते में पीएम किसान योजना की 2000 रुपये की राशि नहीं आती है। ऐसे में किसानों को इस योजना की 21वीं किस्त जारी होने से पहले अपने आवेदन की स्थिति को जरूर जांच लेनी चाहिए। अगर आवेदन में किसी तरह की कोई गलती दिखती है, तो तुरंत सही कर लें। 
 
pm kisan samman nidhi yojana update farmers must do these works before releasing of 21th installment
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

अगर किसी किसान को अपने आवेदन की स्थिति जाननी है, तो वह पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर उसकी जांच कर सकते हैं। इस बात का पता चल जाएगा कि इस बार उन्हें योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। इस दौरान आवेदन की स्थिति में अपना बैंक खाता और आधार नंबर समेत अन्य जानकारियों की भा जांच कर लें।

Quad: टैरिफ की तकरार और इंडो-पैसिफिक डिप्लोमेसी के बीच भारत के लिए क्या होगा क्वाड का भविष्य?

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers must do these works before releasing of 21th installment
जल्दी निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से रह सकते हैं वंचित - फोटो : Adobe Stock

अगर आपको आवेदन में किसी भी तरह की गलती दिखाई देती है, तो आप उसे तुरंत सही कर लें। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो 21वीं किस्त से आप वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी जरूर कर लें। 

Govt Scheme: बिना ब्याज पर मिलता है 5 लाख रुपये तक का लोन, महिलाओं के लिए सरकार चला रही ये शानदार योजना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed