What is Power Surge?: आंधी-तूफान के दौरान अक्सर यह देखने को मिलता है कि लोगों के घरों के कीमती इलेक्ट्रिक सामान अचानक खराब हो जाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें एक बड़ा कारण आंधी के दौरान टीवी, फ्रिज, लैपटॉप और एसी जैसे सभी उपकरणों के प्लग सॉकेट में ही लगे रहते हैं। कई बार चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन भी अचानक जल जाता है या खराब हो जाता है। बहुत से लोग इस खतरे को हल्के में लेते हैं, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
{"_id":"6a26c1cc9ce2608f6206525b","slug":"storm-safety-guide-can-charging-your-smartphone-during-a-thunderstorm-cause-an-explosion-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Storm Safety: आंधी-तूफान के दौरान फोन चार्ज करना चाहिए या नहीं? जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Storm Safety: आंधी-तूफान के दौरान फोन चार्ज करना चाहिए या नहीं? जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:27 PM IST
सार
Phone Charging in Thunderstorm: आंधी-तूफान के दौरान कई इलेक्ट्रिक सामान अचानक खराब हो जाते हैं। इसी कड़ी में चार्ज में लगा मोबाइल की भी खराब होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पॉवर सर्ज क्या है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी - तूफान के दौरान पावर सर्ज का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
पावर सर्ज का खतरा
- तूफान में जब आकाशीय बिजली पावर ग्रिड या खंभों पर गिरती है, तो तारों में अचानक लाखों वोल्ट का करंट दौड़ जाता है। इसे 'पावर सर्ज' कहते हैं।
- अगर इस समय आपका फोन बोर्ड में प्लग-इन है, तो यह हाई वोल्टेज का झटका चार्जर के रास्ते सीधे फोन में जाकर उसे तुरंत ब्लास्ट कर सकता है।
शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका
- फोटो : Adobe Stock
शॉर्ट सर्किट और आग लगने की आशंका
- आंधी के कारण सड़कों पर बिजली के तार आपस में टकराते हैं, जिससे घरों में वोल्टेज तेजी से कम-ज्यादा होने लगता है।
- इस उतार-चढ़ाव की वजह से घर की वायरिंग और मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
- यह शॉर्ट सर्किट फोन को जलाने के साथ-साथ घर में आग भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी - तूफान
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी और मदरबोर्ड का परमानेंट डैमेज
- अगर बिजली का तेज झटका आपके फोन तक पहुंचता है, तो भले ही उसमें बड़ा धमाका न हो, लेकिन फोन के अंदर की कीमती लिथियम बैटरी और मदरबोर्ड पूरी तरह झुलस जाते हैं।
- इससे आपका महंगा स्मार्टफोन हमेशा के लिए कबाड़ बन जाता है।
- इसलिए आंधी शुरू होते ही फोन को अनप्लग करना सबसे समझदारी है।
विज्ञापन
इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ध्यान
- फोटो : AdobeStock
इन जरूरी बातों का हमेशा रखें ध्यान
- आंधी-तूफान के समय सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि टीवी, फ्रिज, लैपटॉप और एसी जैसे सभी उपकरणों के प्लग सॉकेट से बाहर निकाल दें।
- अगर तूफान के दौरान फोन की बैटरी खत्म हो रही है, तो दीवार के स्विच के बजाय पावर बैंक का इस्तेमाल करें, क्योंकि आंधी के दौरान इससे करंट लगने या ब्लास्ट का कोई खतरा नहीं होता।