{"_id":"6992c2b1c9fabd1e390b0f17","slug":"full-33-question-list-for-first-phase-of-census-2027-in-hindi-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2027: पहले चरण में पूछे जाएंगे ये 33 अहम सवाल, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जनगणना 2027: पहले चरण में पूछे जाएंगे ये 33 अहम सवाल, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:18 PM IST
सार
33 Question List For First Phase Of Census 2027: 1 अप्रैल से भारत में जनगणना का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में ये जान लें कि इस दौरान आपके कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 अहम सवाल
- फोटो : अमर उजाला
33 Question List Of Census 2027: केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना 2027के पहले चरण का नोटिफिकेशन काफी दिन पहले ही जारी कर दिया है। इस बार जनगणना के पहले चरण में एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक देश भर में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डाटा एकत्रित किया जाएगा। इस बार, जनगणना में जाति संबंधी आंकड़ों को भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एकत्र किया जाएगा, जो स्वतंत्र भारत में पहली बार हो रहा है। इससे पहले कभी जातिगत आंकड़ों को आधिकारिक जनगणना में शामिल नहीं किया गया था।
Trending Videos
जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 अहम सवाल
- फोटो : Adobe Stock
ये है 33 सवालों की पूरी लिस्ट:
1. भवन संख्या: ये सवाल नगरपालिका या स्थानीय निकाय अथवा जनगणना संख्या से संबंधित होगा, जिससे यह निर्धारित किया जा सकेगा कि जिस भवन में परिवार रह रहा है, उसका नंबर क्या है।
2. जनगणना घर संख्या: ये सवाल घर की विशिष्ट पहचान के लिए होगा, ताकि उसे अन्य घरों से अलग पहचाना जा सके।
3. जनगणना घर के फर्श की प्रमुख सामग्री: इस सवाल का उद्देश्य यह जानना होगा कि घर के फर्श की प्रमुख सामग्री क्या है, जैसे कि टाइल्स, सीमेंट, लकड़ी आदि।
4. जनगणना घर की दीवार की प्रमुख सामग्री: इस सवाल से यह पता चलेगा कि घर की दीवारों में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है, जैसे कि ईंट, सीमेंट, लकड़ी आदि।
5. जनगणना घर की छत की प्रमुख सामग्री: इस सवाल के जरिए यह जानकारी जुटाई जाएगी कि घर की छत किस सामग्री से बनी है, जैसे कि टाइल, कंक्रीट, शेड आदि।
6. जनगणना घर का उपयोग: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि घर किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया जा रहा है, जैसे कि आवास, दुकान, या अन्य कोई विशेष उद्देश्य।
7. जनगणना घर की स्थिति: यह सवाल घर की स्थिति के बारे में जानकारी देगा, जैसे कि यह नया है या पुराना। अगर पुराना है तो कितना पुराना है ये घर ?
8. परिवार में लोगों की संख्या: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि एक घर में कितने परिवार निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाएंगे 33 अहम सवाल
- फोटो : Adobe
9. परिवार में सामान्यतः निवास करने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या: इस सवाल का उद्देश्य यह जानना होगा कि परिवार में कितने लोग आमतौर पर रहते हैं।
10. परिवार के मुखिया का नाम: इस सवाल के जरिए परिवार के मुखिया का नाम लिया जाएगा, जो घर के सबसे प्रमुख व्यक्ति के रूप में कार्य करता है।
11. परिवार के मुखिया का लिंग: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार के मुखिया का लिंग क्या है, यानी वह पुरुष हैं या महिला।
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है: यह सवाल परिवार के मुखिया के सामाजिक वर्ग से संबंधित होगा, ताकि जाति आधारित आंकड़े एकत्रित किए जा सकें।
13. घर किराये का है या खुद का : इससे ये पता लग सकेगा कि क्या ये घर आपका है या आप किराय पर रह रहे हैं।
14. आवासीय कमरों की संख्या: यह सवाल यह बताएगा कि परिवार के पास कितने कमरे हैं।
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार में कितने विवाहित दंपति रहते हैं।

16. पीने के पानी का मुख्य स्रोत: इस सवाल का उद्देश्य यह जानना होगा कि परिवार के लिए पीने का पानी कहां से आता है, जैसे कि नल, हैंडपंप, टैंकर आदि।
17. पीने के पानी के स्रोत की उपलब्धता: यह सवाल यह निर्धारित करेगा कि पीने का पानी हमेशा उपलब्ध है या कभी-कभी कमी होती है।
18. प्रकाश व्यवस्था का मुख्य स्रोत: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि घर में बिजली का मुख्य स्रोत क्या है, जैसे कि बिजली, सोलर ऊर्जा, या अन्य कोई स्रोत।
19. शौचालय की उपलब्धता: इस सवाल का उद्देश्य यह जानना होगा कि घर में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
20. शौचालय का प्रकार: यह सवाल यह बताएगा कि शौचालय का प्रकार क्या है, जैसे कि फ्लश शौचालय, पिट शौचालय, या अन्य कोई प्रकार।
21. अपशिष्ट जल निकासी व्यवस्था: यह सवाल यह बताएगा कि घर में अपशिष्ट जल (सीवेज) को किस प्रकार से निकाला जाता है, जैसे कि नाली, ड्रेनेज सिस्टम आदि।
22. स्नान सुविधा की उपलब्धता: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार के पास स्नान की सुविधा है या नहीं।
23. रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार के पास रसोईघर और गैस कनेक्शन (एलपीजी या पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।

24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन: यह सवाल यह जानने के लिए होगा कि परिवार खाना पकाने के लिए किस ईंधन का उपयोग करता है, जैसे कि लकड़ी, गैस, बिजली, या अन्य कोई।
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार के पास रेडियो या ट्रांजिस्टर है या नहीं।
26. टेलीविजन: ये सवाल यह जानने के लिए होगा कि परिवार के पास टेलीविजन है या नहीं।
27. इंटरनेट की उपलब्धता: इस सवाल में यह पूछा जाएगा कि परिवार के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
28. लैपटॉप/कंप्यूटर: यह सवाल यह जानने के लिए होगा कि परिवार के पास लैपटॉप या कंप्यूटर है या नहीं।