{"_id":"6992c0a432fdaf77cd0edf97","slug":"small-business-ideas-for-housewife-in-hindi-step-by-step-guide-to-starting-a-papad-business-2026-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: पापड़-चिप्स या कचरी बना लेती हैं तो होली पर अपनी इस पाक कला से कमाएं खूब पैसे, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2026: पापड़-चिप्स या कचरी बना लेती हैं तो होली पर अपनी इस पाक कला से कमाएं खूब पैसे, जानें कैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:54 PM IST
सार
Home-Based Business During Holi: अगर आप हाउसवाइफ हैं तो ये लेख आपके काम का है। आने वाले होली के त्योहार से पहले आप अपनी अच्छी कमाई कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं पूरा तरीका
विज्ञापन
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
Small Business Ideas For Housewife: होली के त्योहार पर रंग, गुलाल और मिठाइयां तो होती ही हैं, एक और चीज होती है, जिसके बिना होली का त्योहार अधूरा है। ये चीज है पापड़....आलू के पापड़, चिप्स, चावल की कचरी जैसे स्नैक्स हर किसी को पसंद आते हैं। इसीलिए हर घर में ये बनाए जाते हैं।
Trending Videos
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
व्यापार की शुरुआत कैसे करें?
- अगर आप पापड़ और चिप्स का व्यापार शुरू करना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी पाक कला में निपुणता की जरूरत होगी।
- पहले खुद अपने घर में आलू के पापड़ और चिप्स बनाने की प्रक्रिया को अच्छे से समझें।
- इसके बाद आपको एक छोटी सी जगह चाहिए जहां आप अपने उत्पाद तैयार कर सकें।
- बाजार में उपलब्ध विभिन्न मसाले और आलू खरीदें, और अपने उत्पादों को तैयार करें।
- शुरुआत में आप अपने परिवार और दोस्तों के बीच टेस्ट कर सकती हैं और उनकी प्रतिक्रिया ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
लागत कितनी आएगी ?
- आलू के पापड़ और चिप्स बनाने के लिए ज्यादा निवेश की आवश्यकता नहीं होती।
- सबसे पहले आपको आलू, मसाले, तेल और पैकिंग सामग्री की जरूरत होगी।
- लागत आमतौर पर 1 किलो आलू से लगभग 1-2 दर्जन पापड़ तैयार किए जा सकते हैं।
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
- इसकी पैकिंग का खर्च भी बहुत कम होता है, लेकिन यह उत्पाद की पेशकश को आकर्षक बनाता है।
- शुरूआत में, आप लगभग 2 हजार से 3 हजार रुपये के निवेश से इस व्यापार को शुरू कर सकती हैं।
- घर पर बने पापड़ और चिप्स 500 से 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं, जबकि इसकी लागत बमुश्किल 150 से 200 रुपये आती है।
विज्ञापन
पापड़ृ-चिप्स का व्यापार कैसे शुरू करें?
- फोटो : Adobe stock
कैसे एड करें ?
- अगर आप ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना चाहती हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें।
- फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप जैसे ऐप्स पर अपने पापड़ और चिप्स के विभिन्न फ्लेवर के बारे में पोस्ट करें।
- अपनी गुणवत्ता और ताजगी को दिखाने के लिए अच्छे फोटोज और वीडियो बनाएं।
- स्थानीय बाजार में स्टॉल लगाकर भी आप अपनी बिक्री बढ़ा सकती हैं।
- अगर आप ज्यादा कस्टमर्स चाहती हैं तो ऑनलाइन ऑर्डर के लिए वेबसाइट बना सकती हैं।