Ayushman Health ID For New Born Baby: अब नवजात बच्चों का भी आयुष्मान हेल्थ आईडी कार्ड होगा। ऐसे में छोटे बच्चों के जन्म लेते ही आयुष्मान हेल्थ अकाउंट नंबर बन जाएगा। इसके बनने के बाद नवजात बच्चों की हेल्थ हिस्ट्री को उसके माता पिता आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। नवजात बच्चों की हेल्थ आईडी बनने के कई फायदे मिलेंगे। माता पिता बच्चे की हेल्थ आईडी की मदद से उसे किसी अस्पताल में आसानी से दाखिल करवा सकेंगे। नेशनल हेल्थ मैकेनिज्म नवजात शिशुओं की हेल्थ आईडी को बनाने की योजना का पूरा रोडमैप तैयार कर रहा है। ये मैकेनिज्म जब तैयार हो जाएगा। उसके बाद माता पिता आसानी से अपने नवजात बच्चों का हेल्थ आईडी कार्ड बनवा सकेंगे। उन्हें इसे बनवाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। यही नहीं हेल्थ आईडी कार्ड बनने के बाद बच्चों को कई दूसरी विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए जानते हैं इसके बारे में -
Ayushman Health Id card: अब नवजात शिशुओं का भी बना सकेंगे आयुष्मान हेल्थ आईडी कार्ड, मिलेंगे ये बड़े फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
