सब्सक्राइब करें

Holi 2026 Fraud Alert: सावधान! होली पर जालसाज आपकी जेब न कर दे खाली, भूलकर न करें ये 4 गलतियां

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 02 Mar 2026 08:02 AM IST
सार

Fraud Se Bachane Ke Tarike: जालसाज लोगों को ठगने के कई नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं, लेकिन त्योहार के मौके पर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं और इसके पीछे कुछ बातों को ध्यान न रखना कारण होता है। इसलिए इस होली आपको फ्रॉड से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Holi 2026 Fraud Alert: Do Not Make These 4 Mistakes or You May Lose Money to Scammers
होली 2026: होली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

Holi 2026: जैसे-जैसे हम तकनीकी रूप से आगे बढ़े हैं, वैसे-वैसे जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं और लोगों के साथ फ्रॉड के कई मामले आए दिन सामने आते हैं। सरकार से लेकर बैंकों की तरफ से कई तरह के जागरूक अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।



जैसे, इस होली आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जालसाज त्योहार का फायदा उठाकर लोगों को ठग लेते हैं। इसके लिए वे कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि इस होली आप जालसाजों से बचकर रहे हैं जिसके लिए यहां आप कुछ सेफ्टी टिप्स जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Trending Videos
Holi 2026 Fraud Alert: Do Not Make These 4 Mistakes or You May Lose Money to Scammers
होली 2026: होली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: होली पर फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं?

जवाब:
फर्जी ईमेल से सावधान

  • त्योहारों के मौकों पर जालसाज लोगों को फर्जी ईमेल भेजते हैं
  • ये ईमेल देखने में असली होते हैं जिनमें कोई ऑफर्स, लॉटरी आदि के बारे में होता है
  • इन ईमेल पर कोई लॉटरी लगने का या ऑफर्स का लिंक होता है जिस पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है
  • पर पहले इन ईमेल की जांच कर लें और अजनाने ईमेल से आए ईमेल को ओपन करने से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2026 Fraud Alert: Do Not Make These 4 Mistakes or You May Lose Money to Scammers
होली 2026: होली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe stock

सवाल: क्या होली के पास के नाम पर हो सकती है ठगी?
जवाब:
होली पर लोग कई जगहों पर होली खेलने जाते हैं जिसके लिए टिकट या पास लेते हैं
पर अगर आपको मैसेज, सोशल मीडिया या ईमेल के द्वारा कोई होली पास का मुफ्त में ऑफर करे, तो ऐसे में सावधान रहें
ये फेक हो सकते हैं जो आपको ठग सकते हैं और आपके एक क्लिक से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है

Holi 2026 Fraud Alert: Do Not Make These 4 Mistakes or You May Lose Money to Scammers
होली 2026: होली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या किसी भी कॉल पर विश्वास न करें?
जवाब:
होली के मौके पर कई डिस्काउंट या अन्य तरह की चीजों के लिए जालसाज लोगों को कॉल भी करते हैं
इन कॉल पर आपको ऐसे-ऐसे ऑफर्स दिए जाते हैं कि लोग इन ऑफर्स पर फिसल जाते हैं और अपनी गोपनीय बैंकिंग जानकारी शेयर कर देते हैं
ध्यान रहे ऐसा कभी न करें, किसी को ओटीपी, बैंकिंग जानकारी, पिन नंबर आदि शेयर न करें

विज्ञापन
Holi 2026 Fraud Alert: Do Not Make These 4 Mistakes or You May Lose Money to Scammers
होली 2026: होली पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या होली पर आने वाले ऑफर्स सही नहीं होते?
जवाब:
अगर किसी स्टोर, आधिकारिक वेबसाइट आदि पर ऑफर्स हैं तो सही हो सकते हैं
पर अगर आपको कोई मैसेज करके कोई ऑफर्स दे रहा है
ऑफर्स सोशल मीडिया या अनजाने नंबर से आ रहे हैं, तो इनसे सावधान रहें क्योंकि ये फेक हो सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed