{"_id":"69a530bde8b4fe7c1b0cb6d4","slug":"phone-not-working-after-holi-what-to-do-solution-in-hindi-2026-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Safety Tips: रंग जाने से फोन बंद हो गया? जानें ऐसे समय में तुरंत क्या करना चाहिए","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Safety Tips: रंग जाने से फोन बंद हो गया? जानें ऐसे समय में तुरंत क्या करना चाहिए
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
Holi 2026: पक्के रंग से होली खेलते समय अक्सर फोन में पानी वाला रंग चला जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान न हों। कुछ टिप्स को फॉलो करके आप अपना फोन वापस शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
रंग जाने से मोबाइल बंद हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
Phone Not Working After Holi What To Do: होली के दौरान रंग और पानी का इस्तेमाल मज़ेदार होता है, लेकिन कभी‑कभी रंग का पानी या पेस्ट आपके मोबाइल में चला जाता है और वह बंद हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत पैनिक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सही तरीके अपनाकर आप अपने फोन को बचा सकते हैं।
Trending Videos
रंग जाने से मोबाइल बंद हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
मोबाइल भीग जाने पर सबसे पहले क्या करें?
अगर अचानक आपका फोन बंद हो जाए या पानी/रंग अंदर चला जाए, तो तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है। सबसे पहले फोन को पैनिक किए बिना तुरंत बंद कर दें और उसे किसी भी पावर स्रोत या चार्जर से हटा दें। चार्ज लगाना या फोर्स ऑन करने की कोशिश करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है और फोन पूरी तरह खराब हो सकता है।
अगर अचानक आपका फोन बंद हो जाए या पानी/रंग अंदर चला जाए, तो तुरंत सही कदम उठाना बहुत जरूरी है। सबसे पहले फोन को पैनिक किए बिना तुरंत बंद कर दें और उसे किसी भी पावर स्रोत या चार्जर से हटा दें। चार्ज लगाना या फोर्स ऑन करने की कोशिश करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है और फोन पूरी तरह खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंग जाने से मोबाइल बंद हो गया है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
टुश्यू से पोंछना कितना सही?
इसके बाद फोन की बाहरी सतह को हल्के कपड़े या टिश्यू से पोछकर अतिरिक्त रंग या पानी को बाहर निकालें। कोशिश करें कि पानी या गीला रंग फोन के पोर्ट्स में और गहराई तक न जाए। अगर फोन में पानी चला गया है, तो उसे 24-48 घंटे के लिए चावल या सिलिका जेल पैकेट में रखने की सलाह दी जाती है। यह नमी को अवशोषित कर फोन को सुरक्षित रखता है।

ड्रायर का इस्तेमाल न करें
कभी भी फोन को हेयर ड्रायर या तेज गर्म हवा से सुखाने की कोशिश न करें। इससे फोन की सर्किट बोर्ड और बैटरी को स्थायी नुकसान हो सकता है। इन सभी सावधानियों को अपनाकर आप होली के रंग और पानी के कारण हुए फोन के नुकसान को कम कर सकते हैं और अपने डिवाइस को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

तुरंत सर्विस सेंटर पर दिखाएं
अगर आपका फोन महंगा या हाई‑एंड मॉडल है, तो किसी प्रमाणित सर्विस सेंटर पर जाकर विशेषज्ञ की मदद लेना सबसे सुरक्षित उपाय है। घर पर अधिक प्रयास करने से फोन के इंटर्नल पार्ट्स को और नुकसान हो सकता है।