सब्सक्राइब करें

Holika Dahan Safety Tips: इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन, वरना खड़ी होगी बड़ी परेशानी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 02 Mar 2026 12:53 PM IST
सार

Holika Dahan Safety Tips: आज लगभग सभी जगह होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के लिए सही जगह का चयन करना आवश्यक है। यहां हम आपको बताएंगे कि किन जगहों पर होलिका दहन नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
holika dahan safety tips prohibited zones for holika dahan in jagahon par na karein holika dahan
इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन - फोटो : अमर उजाला
Holika Dahan Kahan Kare Kahan Nahin:  होलिका दहन सिर्फ लकड़ियों में आग जलाने की परंपरा नहीं हैं बल्कि ये दिन समाज में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। लेकिन आज के समय में जब सुरक्षा, पर्यावरण और नियम‑कानून की समझ बढ़ चुकी है, तो कुछ विशेष स्थानों पर होलिका दहन करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।


दरअसल, गलत जगह पर होलिका दहन करने से आपको खतरों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही होलिका दहन पर प्रतिबंध लगा रखा है, ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना सकें। अब आज जब होलिका दहन होना है तो हर किसी के लिए ये जानना आवश्यक है कि कहां होलिका दहन करना खतरनाक और गैरकानूनी हो सकता है।
 
Trending Videos
holika dahan safety tips prohibited zones for holika dahan in jagahon par na karein holika dahan
इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन - फोटो : Adobe Stock
भीड़भाड़ वाले इलाके में

भीड़भाड़ वाले इलाक़ों में आग जलाना सबसे खतरनाक होता है। शहर के बाजार, मुख्य सड़क या किसी हाट‑बाजार के पास आग फैल सकती है और लोग इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। भीड़ में किसी तरह की अफरातफरी या धक्का‑मुक्की होने पर गंभीर चोटें भी लग सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
holika dahan safety tips prohibited zones for holika dahan in jagahon par na karein holika dahan
इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन - फोटो : Adobe Stock
बिजली के तारों के आस-पास

बिजली के तारों या खंभों के पास आग जलाना अत्यधिक खतरनाक है। अगर आग तारों तक पहुंच जाए या चिंगारी लगे, तो शॉर्ट सर्किट, ब्लास्ट या गंभीर हादसा हो सकता है। ये न केवल आपका जीवन खतरे में डालता है, बल्कि आसपास की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

 
holika dahan safety tips prohibited zones for holika dahan in jagahon par na karein holika dahan
इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन - फोटो : AdobeStock
पेट्रोल पंप के आस-पास

पेट्रोल पंप या गैस स्टेशन के नज़दीक होलिका जलाना भी मनाही है। इन जगहों पर आग के फैलने का खतरा बहुत ज्यादा होता है क्योंकि पास में ज्वलनशील पदार्थ होते हैं। यहाँ आग एक छोटी चिंगारी से बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

 
विज्ञापन
holika dahan safety tips prohibited zones for holika dahan in jagahon par na karein holika dahan
इन जगहों पर भूल से भी न करें होलिका दहन - फोटो : Adobe Stock
जहां सूखे पत्ते ज्यादा हों

सूखे पत्तों, लकड़ी या खुले मैदान में आग जलाना भी सावधानी मांगता है। बिना नियंत्रण के आग फैल सकती है और जंगल या आसपास की इमारतों तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, ग्रीन ज़ोन, पार्क या मंदिर परिसर में आग जलाना पर्यावरण नियमों का उल्लंघन है और इसके लिए जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed