सब्सक्राइब करें

House Construction Tips: घर बनवाते समय इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो कर सकेंगे लाखों रुपये की बचत

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 07:39 AM IST
विज्ञापन
House Construction Tips For saving lakhs of rupees Keep These Things in Mind While building house
House Construction Tips - फोटो : Istock

House Construction Tips: घर खरीदना या उसे बनवाना हम सब का सपना होता है। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग घर बनवाने के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो मकान खरीदने से ज्यादा उसको बनवाना पसंद करते हैं। हालांकि, मकान बनवाना कोई आसान काम नहीं है। मिस्त्री को ढूंढने से लेकर मकान निर्माण के लिए इस्तेमाल में आने वाली जरूरी सामग्रियों की खरीदारी करने में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर का निर्माण कराते समय प्लानिंग का होना बहुत जरूरी है। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से मकान का निर्माण नहीं कराते हैं। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन बातों का ध्यान रखने पर आप घर बनवाते समय लाखों रुपये की बचत कर सकेंगे। आइए जानते हैं -

Trending Videos
House Construction Tips For saving lakhs of rupees Keep These Things in Mind While building house
House Construction Tips - फोटो : Istock

मकान का निर्माण कराने से पहले उसका मैप जरूर तैयार करें। निर्माण कार्य शुरू होने से करीब 20 या 30 दिन पहले आपको घर का आरेखण तैयार कर लेना चाहिए। आपको तैयार किए गए घर के आरेखण पर आर्किटेक्ट के साथ चर्चा करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
House Construction Tips For saving lakhs of rupees Keep These Things in Mind While building house
House Construction Tips - फोटो : Istock

घर का आरेखण तैयार करना मकान बनाने का एक प्रमुख चरण है। इससे निर्माण के दौरान आने वाली विसंगतियों को कम किया जा सकता है। ऐसा करके आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।

House Construction Tips For saving lakhs of rupees Keep These Things in Mind While building house
House Construction Tips - फोटो : Istock

आपको घर बनवाते समय प्लॉट का चयन काफी समझदारी से करना चाहिए। आप जिस प्लॉट पर घर बनवाने जा रहे हैं। उसका समतल होना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि प्लॉट आड़ा तिरछा नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको अतिरिक्त खर्चा घर बनवाते समय करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
House Construction Tips For saving lakhs of rupees Keep These Things in Mind While building house
House Construction Tips - फोटो : Istock

मकान का निर्माण कराने से पहले आपको उसका पूरा बजट तैयार करना चाहिए। बजट तैयार करने के बाद आपको संभावित खर्चों की एक स्पष्ट तस्वीर मिल जाएगी। ऐसे में आप निर्माण के समय योजनाबद्ध ढंग से अपने खर्चों को कर सकेंगे। इसके अलावा घर बनवाते समय आपको एक अच्छे और अनुभवी मिस्त्री का चयन करना चाहिए। अक्सर लोग खर्चा बचाने के लिए सस्ते मिस्त्री ले आते हैं। आपको ये गलती नहीं करनी चाहिए। कम अनुभवी मिस्त्री से मकान का निर्माण करवाने पर आपके घर में कई विसंगतियां आ सकती हैं। ऐसे में आपको निकट भविष्य में अतिरिक्त खर्चे का सामना करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed