Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाकर जरूरतमंद और गरीब वर्ग की मदद करने की कोशिश करती है। किसी योजना के तहत लाभार्थियों को बैंक खाते में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाती है। जबकि, कई योजनाओं ऐसी हैं जिनमें किसी न किसी तरह की अलग मदद दी जाती है। जैसे, किसी को घर बनाने के लिए मदद दी जाती है तो किसी को मुफ्त राशन मुहैया करवाया जाता है।
{"_id":"6942875fcf525a13640640b8","slug":"how-many-times-can-you-get-free-treatment-in-a-year-using-the-ayushman-card-ki-limit-kya-hai-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से साल भर में कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से साल भर में कितनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? जानें नियम
Wed, 17 Dec 2025 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 17 Dec 2025 04:05 PM IST
सार
Ayushman Card Ki Limit Kya Hai: अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं बना है और आप अगर इसके लिए पात्र हैं? तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको आयुष्मान कार्ड में साल भर में 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
- आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और ये इलाज उन अस्पतालों में होता है जो अस्पताल इस आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं। जैसे, इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं जिनमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर दिए 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पता लगा सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना से लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe stock photos
साल भर में कितनी बार मुफ्त इलाज?
- आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप इस कार्ड से उन अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जो इस योजना में पंजीकृत हैं। बात अगर ये की जाए कि आप साल भर में कितनी बार आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, तो जान लें ऐसी कोई लिमिट नहीं है। आप साल भर में जितनी बार चाहें उतनी बार अपना मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं, जो योजना से लिंक हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
- बस यहां पर ध्यान ये देना होता है कि आपके आयुष्मान कार्ड में लिमिट बाकी हो। जैसे, अगर आपने चार बार मुफ्त इलाज करवाया और साल खत्म होने से पहल ही आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो गई है, तो आप पांचवीं बार मुफ्त इलाज नहीं करवा पाएंगे। इसके लिए आपको अगली 5 लाख रुपये की लिमिट कार्ड में आने का इंतजार करना होगा। आयुष्मान कार्ड में लिमिट सरकार हर वित्तीय वर्ष में डालती है।