Indian Railways Train Mileage: आज अगर हमें एक शहर से दूसरे शहर जाना होता है या देश के किसी भी कोने में जाना होता है, तो लोग भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं। इसमें आप जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में सफर कर सकते हैं। बस आपको इसके लिए ट्रेन टिकट लेना होता है और फिर आप अपने सफर पर जा सकते हैं। ट्रेन में आपको खानपान की चीजें मिलती हैं, शौचालय की व्यवस्था रहती है और कंफर्ट सीट भी होती हैं आदि। इन सबके बीच लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय ट्रेन एक लीटर में कितना सफर तय करती है? शायद नहीं, लेकिन आपके मन में कभी न कभी ये सवाल जरूर आया होगा। तो चलिए जानते हैं आखिर एक लीटर में ट्रेन कितने किलोमीटर चलती है। अगली स्लाइड्स में यात्रीगण इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"678b17237cb8e17153035ecc","slug":"how-much-does-a-train-run-on-1-litre-diesel-know-train-average-per-km-diesel-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: क्या आप जानते हैं 1 लीटर डीजल में कितने किलोमीटर चलती है भारतीय ट्रेन? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railways: क्या आप जानते हैं 1 लीटर डीजल में कितने किलोमीटर चलती है भारतीय ट्रेन? यहां जानें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 18 Jan 2025 08:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन एक लीटर डीजल में कितना चलती है?
- फोटो : AdobeStock
Trending Videos
ट्रेन एक लीटर डीजल में कितना चलती है?
- फोटो : AdobeStock
एक लीटर में कितना सफर?
- अगर आपने भी ट्रेन से सफर किया है तो आपने देखा होगा एक ट्रेन कई शहरों से होकर और एक राज्य से दूसरे राज्यों तक का सफर तय करती है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि एक लीटर डीजल में एक ट्रेन कितने किलोमीटर तक चलती है, तो जान लें कि ये ट्रेन में लगे डिब्बों पर निर्भर करता है। अगर डिब्बे ज्यादा होंगे तो माइलेज कम होगा जबकि, डिब्बे कम होने पर माइलेज ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन एक लीटर डीजल में कितना चलती है?
- फोटो : AdobeStock
24-25 कोच वाली ट्रेन
- भारतीय ट्रेन जितनी भी ट्रेनें चलाता है उन सभी ट्रेनों में लगने वाले डिब्बों की संख्या अलग-अलग होती है। जैसे, बात अगर 24-25 डिब्बे वाले ट्रेन की करें तो ऐसी ट्रेन 6 लीटर डीजल की खपत करके एक किलोमाटर का सफर तय करती है। हालांकि, सुपरफास्ट ट्रेनें यात्री ट्रेनों की तुलना में कम डीजल खर्च करती है।
ट्रेन एक लीटर डीजल में कितना चलती है?
- फोटो : AdobeStock
पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन
- बात अगर पैसेंजर ट्रेनों की करें तो इन ट्रेनों में जो इंजन लगा होता है वो एक लीटर डीजल में 5 से लेकर 6 किलोमीटर तक का सफर तय कर पाता है
- दूसरी तरफ ऐसी एक्सप्रेस ट्रेन जिसमें 12 डिब्बे लगे हैं वो एक किलोमाटर तक का सफर तय करने में लगभग साढे 4 लीटर डीजल की खपत करती है
विज्ञापन
ट्रेन एक लीटर डीजल में कितना चलती है?
- फोटो : AdobeStock
यात्री और सुपरफास्ट ट्रेनें
- भारतीय रेलवे कई अलग-अलग तरह की ट्रेनें चलाता है जिसमें से एक यात्री ट्रेनें और दूसरी सुपरफास्ट ट्रेनें भी होती है। बात अगर यात्री ट्रेनों की करें तो एक लीटर डीजल में ये ट्रेन 180 से 200 मीटर तक का सफर ही तय पाती हैं। जबकि, दूसरी तरफ सुपरफास्ट ट्रेन एक लीटर डीजल में 230 मीटर तक का सफर तय कर सकती है।