{"_id":"678a45db08ed19a75801c0e1","slug":"common-financial-mistakes-to-avoid-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Personal Finance: ये फाइनेंशियल गलतियां ले जा सकती हैं आपको कंगाली की ओर, जरूर जान लें ये बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Personal Finance: ये फाइनेंशियल गलतियां ले जा सकती हैं आपको कंगाली की ओर, जरूर जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:00 AM IST
सार
Common Financial Mistakes To Avoid: कई बार लोगों के खर्चे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि उन पर कर्ज तक हो जाता है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो जाती है। अगर आप नौकरी कर रहे हैं या बिजनेस कर रहे हैं तो फाइनेंशियल प्लानिंग करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Common Financial Mistakes To Avoid: अगर आप एक बेहतर भविष्य की तलाश में हैं, तो आपके पास एक अच्छी फाइनेंशियल समझ का होना बहुत जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी आमदनी में से पैसों को योजनाबद्ध ढंग से खर्च नहीं कर पाते हैं। इस कारण न तो उनकी सेविंग होती है और न ही वे किसी अच्छी जगह पर निवेश कर पाते हैं। कई बार लोगों के खर्चे इतने ज्यादा बढ़ जाते हैं कि उन पर कर्ज तक हो जाता है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह खराब हो जाती है।
अगर आप नौकरी कर रहे हैं या बिजनेस कर रहे हैं तो फाइनेंशियल प्लानिंग करनी बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना आप कंगाल तक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
2 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid
- फोटो : AdobeStock
जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, गाड़ी आदि का इंश्योरेंस न लेना है बड़ी भूल
अगर आपने अपने जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, गाड़ी आदि का बीमा नहीं ले रखा है तो अप्रत्याशित घटना होने पर आपको एक बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आप अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए बचत नहीं करते हैं, तो रिटायरमेंट के बाद आपके समक्ष कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
3 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid
- फोटो : AdobeStock
अगर आप अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं और बचत भी नहीं करते, तो आपके समक्ष भविष्य में कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी सकती हैं। आप कर्ज के बोझ में भी फंस सकते हैं।
Common Financial Mistakes To Avoid
- फोटो : AdobeStock
50:30:20 गोल्डन रूल
अगर आप योजनाबद्ध ढंग से पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो 50:30:20 के गोल्डन रूल को अपना सकते हैं। 50:30:20 के इस गोल्डन रूल में आपको अपनी सैलरी के 50 फीसदी हिस्से को अपने जरूरतों पर खर्च करना चाहिए। जरूरत वाली चीजें होम रेंट, यूटिलिटी बिल, राशन, स्वास्थ्य पर आने वाले खर्च, इंश्योरेंस, बच्चों के स्कूल और कॉलेज की फीस आदि शामिल हैं। वहीं बचे हुए 30 फीसदी हिस्से को आप अपनी इच्छाओं पर खर्च कर सकते हैं। वहीं 20 फीसदी हिस्से की सेविंग कर सकते हैं या उसे किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Common Financial Mistakes To Avoid
- फोटो : AdobeStock
इमरजेंसी फंड
आपको एक इमरजेंसी फंड जरूर बनाना चाहिए। आप अपनी आमदनी में से कुछ पैसे हर महीने इसमें डाल सकते हैं। ऐसे में भविष्य में अगर कोई आपात स्थिति आती है, तो आप उसका सामना कर सकेंगे। अगर आपके पास इमरजेंसी फंड नहीं है, तो भविष्य में एक बड़ी आर्थिक दिक्कतें आपके समक्ष आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।