पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

Sat, 18 Jan 2025 06:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Jan 2025 06:12 AM IST
सार

भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 19th kist stuck reason check here
किन कारणों से अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 19th Installment: जो लोग किसान हैं उनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें सस्ती ब्याज दर पर लोन देना हो या फिर आर्थिक मदद करना हो आदि। ऐसी कई योजनाओं के जरिए किसानों की मदद की जा रही है ताकि उन्हें खेती करने में कोई दिक्कत न हो। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसका लाभ सिर्फ किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाएंगे।



अब तक करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले चुके हैं और कई ले भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपको अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना है। वरना आपकी एक गलती के कारण आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने से किसानों को बचना चाहिए...

pm kisan samman nidhi yojana 19th kist stuck reason check here
किन कारणों से अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Freepik

योजना से जुड़े किसान न करें ये गलतियां:-

गलती नंबर 1

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो भू-सत्यापन का काम जरूर करवा लें। अंगर आप इस काम को न करवाने की गलती करते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसमें किसान की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है और दस्तावेज वेरिफाई किए जाते हैं। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें, वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
pm kisan samman nidhi yojana 19th kist stuck reason check here
किन कारणों से अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 2

  • ई-केवाईसी के काम को हल्के में न लें या न करवाने की गलती तो बिलकुल न  करें। जो किसान ऐसी गलती करते हैं वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 19th kist stuck reason check here
किन कारणों से अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

गलती नंबर 3

  • ये जरूर जान लें कि सरकार जो पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है वो डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भेजती है। ऐसे में जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है उनके खाते में सरकार द्वारा डीबीटी से भेजे गए पैसे नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर डीबीटी के विकल्प को ऑन जरूर करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana 19th kist stuck reason check here
किन कारणों से अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

गलती नंबर 4

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलता रहे, तो इसके लिए आपको आधार लिंकिंग करवानी होती है। अगर आप इस काम को न करवाने की गलती करते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें आपको अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed