{"_id":"678a6cc6a872863601076b88","slug":"fraud-is-going-on-the-name-of-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-know-safety-tips-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: पीएम किसान योजना के नाम पर चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, आप भी हो सकते हैं शिकार, ऐसे रहें सावधान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: पीएम किसान योजना के नाम पर चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा, आप भी हो सकते हैं शिकार, ऐसे रहें सावधान
देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2019 में की थी। पिछले साल 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 18वीं किस्त के पैसों को जारी किया था। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
इस स्कीम के जरिए सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक सरकार 18 किस्तों के पैसों को जारी कर चुकी है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी चल रहा है?
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Adobe Stock
देश में ऐसे कुछ मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां पर लोगों के साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर फ्रॉड किया गया है। हैदराबाद के एक व्यक्ति के पास ऐसा मैसेज लिखकर आया कि इस लिंक पर क्लिक करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाएं।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
व्यक्ति ने बिना जांच-पड़ताल किए उस लिंक पर क्लिक कर दिया और अपनी सारी जरूरी डिटेल्स शेयर करके ओटीपी भी साझा कर दिया। देखते ही देखते उस शख्स के खाते से 1.9 लाख रुपये निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
आपको इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। आपको कभी किसी अंजान लिंक पर विजिट नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, आपको अपनी जरूरी जानकारी कहीं भी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Freepik
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास किसी अधिकारी या सरकारी व्यक्ति द्वारा फोन नहीं किया जाता है। इसके अलावा, आपसे किसी प्रकार के ओटीपी की भी मांग नहीं की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।