फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC: एसी सर्विसिंग के नाम पर कहीं इंजीनियर आपसे ज्यादा पैसे तो नहीं वसूल रहा, जरूर जान लें ये बातें

Fri, 28 Apr 2023 03:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
How To check Gas Leakage In Split And Window AC Before Filling
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

How To check Gas Leakage In Split And Window AC: गर्मियां शुरू होने के बाद से एसी और कूलर की डिमांड काफी बढ़ गई है। इस कारण इनकी कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि लंबे समय तक एयर कंडीशनर का उपयोग न करने पर उसमें कई तरह की दिक्कतें आ जाती हैं। ऐसे में गर्मियों के सीजन शुरू होने के बाद कई लोग अपने घरों में एसी को ठीक कराने के लिए सर्विस इंजीनियर को बुलाते हैं। कई बार ये सर्विस इंजीनियर गैस लीक या कोई दूसरी गलत जानकारी देकर लोगों से एसी ठीक करने के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ होता नहीं। लोग सर्विस इंजीनियर के झांसे में फंसकर उसको ज्यादा पैसे दे देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके एसी में गैस लीक हुई है या नहीं। 

How To check Gas Leakage In Split And Window AC Before Filling
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

इस बारे में पता करने के लिए आपको कूलिंग कंडेनसर को चेक करना है। इसके अलावा आपको एसी चलाने के बाद कूलिंग कॉइल को भी चेक करना है। आपको यह देखना है कि कूलिंग कॉइल में बर्फ तो नहीं जम रही। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना होगी की आपके एसी की गैस लीक नहीं है। 

IRCTC: गर्मियों के सीजन में नहीं मिल रही कंफर्म ट्रेन टिकट, तो इस तरीके से करें तत्काल टिकट को बुक

How To check Gas Leakage In Split And Window AC Before Filling
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

अगर सर्विस इंजीनियर एसी को चेक करने के बाद यह कहता है कि आपके एसी में गैस लीक हो रही है। ऐसे में उसकी बात की पुष्टि करने के लिए आप गेज की मदद ले सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि एसी की गैस लीक हो रही है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To check Gas Leakage In Split And Window AC Before Filling
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

ये कंप्रेसर वाल में लगा होता है। इससे आसानी से गैस के प्रेशर के बारे में पता लगाया जा सकता है। इन्वर्टर एसी में गैस का प्रेशर 150 सामान्य होता है। अगर चेकिंग के दौरान इतना प्रेशर आ रहा है। इस स्थिति में आपके एसी में गैस को रिफिल कराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
How To check Gas Leakage In Split And Window AC Before Filling
AC Servicing Tips - फोटो : Istock

वहीं नॉर्मल एसी में 60 से 80 के बीच का प्रेशर अच्छा माना जाता है। आपको एसी से जुड़ी इन जानकारियों के बारे में पता होना चाहिए। ऐसे में सर्विस इंजीनियर आपको गैस लीकेज का बहाना देकर ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed