सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? इस आसान तरीके से कर सकते हैं चेक

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 09:43 AM IST
सार

गर्मी में AC की सही कूलिंग बेहद जरूरी होती है, लेकिन कई बार इसकी ठंडक कम होने लगती है। ऐसे में कुछ आसान संकेतों से आप खुद ही पता लगा सकते हैं कि समस्या गैस की है या किसी और वजह से।

विज्ञापन
How to Check If Your AC Gas Is Low Without Calling a Technician
एसी गैस - फोटो : AI Generated

गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) की सही कूलिंग हर घर की जरूरत बन जाती है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि AC लंबे समय तक चलने के बाद भी कमरे को ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में अक्सर लोगों को लगता है कि उनके एसी की गैस खत्म हो गई है। इस बारे में पता करने के लिए लोग तुरंत मैकेनिक बुलाने के बारे में सोचते हैं। हालांकि, कुछ आसान संकेतों और घरेलू तरीकों से ही यह पता लगाया जा सकता है कि AC की गैस कम है या नहीं। सही समय पर समस्या की पहचान करने से न सिर्फ खर्च बचता है बल्कि एसी को जल्दी ठीक करा लेने से उसकी लाइफस्पैन भी बढ़ती है। 

How to Check If Your AC Gas Is Low Without Calling a Technician
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आपका AC पहले की तुलना में ठंडक कम दे रहा है, तो यह गैस कम होने का एक सामान्य संकेत हो सकता है। गौर करने वाली बात है कि केवल इसी आधार पर निष्कर्ष निकालना सही नहीं होता है क्योंकि गंदा एयर फिल्टर, खराब थर्मोस्टैट भी कूलिंग को प्रभावित करने का काम करते हैं। इस कारण समस्या की जड़ तक पहुंचना जरूरी है। एसी की नियमित सर्विसिंग कराने से ऐसी दिक्कतों को कम किया जा सकता है। 

How to Check If Your AC Gas Is Low Without Calling a Technician
AC Tips - फोटो : Freepik

एक और महत्वपूर्ण संकेत पाइप पर बर्फ का जमना भी है। AC के इंडोर और आउटडोर यूनिट को जोड़ने वाली पाइप पर अगर बर्फ दिखाई दे, तो यह गैस लीकेज का संकेत हो सकता है। अगर आप इस तरह के संकेतों को नजरअंदाज करते हैं, तो आगे चलकर यह महंगा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check If Your AC Gas Is Low Without Calling a Technician
AC Tips - फोटो : Freepik

AC से आने वाली असामान्य आवाजें भी इसी समस्या की ओर इशारा करती हैं। अगर मशीन से बबलिंग या फुसफुसाहट जैसी आवाजें सुनाई दें या कंप्रेसर बार-बार ऑन-ऑफ हो रहा हो, तो यह गैस लेवल में गड़बड़ी होने का संकेत हो सकता है। आपको इस तरह की स्थिति में तुरंत एसी का जांच करानी चाहिए। 

विज्ञापन
How to Check If Your AC Gas Is Low Without Calling a Technician
AC Tips - फोटो : Freepik

ध्यान देने वाली बात है कि सटीक पुष्टि के लिए प्रशिक्षित एसी मैकेनिक से इसकी जांच कराना जरूरी है। समय रहते अगर आप एसी में हुई गड़बड़ी को ठीक कराते हैं, तो इससे उसकी परफॉर्मेंस और लाइफस्पैन दोनों में वृद्धि होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed