सब्सक्राइब करें

Tips To Get Rid Of Lizard: बिना मारे छिपकली को घर से कैसे भगाएं? ये टिप्स हैं आपके काम की

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 09 Mar 2026 05:24 PM IST
सार

Tips To Get Rid Of Lizard: गर्मी का मौसम जैसे-जैसे करीब आ रहा है, छिपकलियां भी अब अपने घर से बाहर निकलने लगी हैं। इन्हें भगाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
how to get rid of house lizards permanently home remedies
छिपकली भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : अमर उजाला
Chipkali Bhagane Ke Gharelu Upay:  गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में कीड़े-मकोड़ों और छिपकलियों की संख्या बढ़ने लगती है। दीवारों और कोनों में नजर आने वाली छिपकलियां कई लोगों के लिए परेशानी और डर का कारण बन जाती हैं। खासतौर पर रात के समय यह रसोई, बाथरूम और कमरों की दीवारों पर दिखाई देती हैं, जिससे घर के लोग असहज महसूस करते हैं। 


कई लोग इन्हें भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी नुकसान के छिपकलियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। 

घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों का इस्तेमाल करके छिपकलियों को दूर रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनकी मदद से आप गर्मियों में छिपकलियों की समस्या से राहत पा सकते हैं।
 
Trending Videos
how to get rid of house lizards permanently home remedies
छिपकली भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe Stock
1. नेफ्थलीन बॉल का इस्तेमाल

नेफ्थलीन बॉल की तेज गंध छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। यही वजह है कि इसे घर से छिपकलियां दूर रखने के लिए काफी असरदार माना जाता है। आप नेफ्थलीन बॉल को घर के उन कोनों में रख सकते हैं जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं, जैसे रसोई, अलमारी के पास, खिड़कियों के किनारे या बाथरूम के आसपास। इसकी गंध से छिपकलियां उस जगह से दूर रहती हैं और धीरे-धीरे घर में आना कम कर देती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of house lizards permanently home remedies
छिपकली भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : freepik.com
2. लहसुन और प्याज का उपयोग

लहसुन और प्याज की तेज गंध भी छिपकलियों को पसंद नहीं होती। इसलिए इन्हें प्राकृतिक तरीके से छिपकली भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आप लहसुन की कुछ कलियां या प्याज के टुकड़े घर के कोनों, खिड़कियों, दरवाजों और रसोई के पास रख सकते हैं। इससे छिपकलियां उस जगह से दूर रहने लगती हैं। अगर चाहें तो लहसुन के रस को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
how to get rid of house lizards permanently home remedies
छिपकली भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Freepik.com
3. काली मिर्च स्प्रे

काली मिर्च का स्प्रे भी छिपकलियों को दूर भगाने में मदद करता है। इसके लिए काली मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इसके बाद घर की दीवारों, खिड़कियों, दरवाजों और उन जगहों पर छिड़काव करें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं। इसकी तेज गंध से छिपकलियां उस जगह से दूर रहने लगती हैं। 

 
विज्ञापन
how to get rid of house lizards permanently home remedies
छिपकली भगाने के घरेलू नुस्खे - फोटो : Adobe Stock
4. अंडे के छिलके

अंडे के खाली छिलकों का इस्तेमाल भी छिपकलियों को भगाने के लिए किया जा सकता है। माना जाता है कि अंडे के छिलकों को देखकर छिपकलियों को खतरे का आभास होता है और वे उस जगह से दूर चली जाती हैं। आप अंडे के छिलकों को घर के कोनों, रसोई या खिड़की के पास रख सकते हैं। समय-समय पर इन्हें बदलते रहना भी जरूरी होता है ताकि गंध बनी रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed