फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Number Plate: क्या आपने अपनी गाड़ी में लगवा ली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट? नहीं, तो घर बैठे ऐसे करें ऑर्डर

Thu, 11 Sep 2025 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Sep 2025 04:55 PM IST
सार

High Security Vehicle Number Plate Kaise Order Karein: अगर आपकी गाड़ी में भी अब तक पुरानी नंबर प्लेट लगी है तो जल्द ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मंगवाकर लगवा लीजिए। वरना आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।

विज्ञापन
How to Order High Security Vehicle Number Plate Online from Home Step-by-Step Process in Hindi
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

Order High Security Vehicle Number Plate Online: हम जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर हम ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है, डीएल जमा हो सकता है और कई मामलों में तो गाड़ी तक को सीज किया जा सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि गाड़ी चलाने वाले लोगों को ट्रैफिक से जुड़े नियमों के बारे में पता हो।

जैसे, काफी समय से लोगों को अपनी गाड़ी में पुरानी नंबर प्लेट की जगह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन अब भी एक बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गाड़ी में इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को नहीं लगवाया है। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इस नंबर प्लेट को ऑर्डर कर सकते हैं। आप घर बैठे इस नंबर प्लेट को मंगवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

How to Order High Security Vehicle Number Plate Online from Home Step-by-Step Process in Hindi
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह ऑर्डर कर सकते हैं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट:-

स्टेप 1

  • आपकी गाड़ी में अगर पुरानी नंबर प्लेट है तो आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं
  • अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट टूट गई है या घिस गई है, तब भी आप इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को मंगवा सकते हैं
  • इसे ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bookmyhsrp.com पर जाना होता है
How to Order High Security Vehicle Number Plate Online from Home Step-by-Step Process in Hindi
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

अब आप देखेंगे कि आपके सामने वेबसाइट खुल गई है, जहां से आप नंबर प्लेट ऑर्डर कर सकते हैं
इसके बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे
पर आपको सिर्फ 'हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट विद कलर स्टीकर' पर ही क्लिक करना है
फिर आपको अपनी गाड़ी की कुछ जानकारियां भरनी हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Order High Security Vehicle Number Plate Online from Home Step-by-Step Process in Hindi
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • आपको जानकारी में अपना राज्य भरना है, गाड़ी का नंबर भरना है
  • साथ ही आपको यहां पर चेसिस नंबर भी भरना है
  • अब जब आप सारी जानकारी भर चुके हैं तो आपको ये चुनना होता है कि आपको नंबर प्लेट कहां मंगवानी है
  • इसमें आपको दो विकल्प मिलते हैं पहला आप नंबर प्लेट अपने घर पर मंगवा सकते हैं
विज्ञापन
How to Order High Security Vehicle Number Plate Online from Home Step-by-Step Process in Hindi
गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे मंगवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • दूसरा विकल्प मिलता है अपने नजदीकी शोरूम का, जहां पर आप ये नंबर प्लेट मंगवा सकते हैं
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस भरनी होती है, जो यहां पर दी हुई होती है
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका ऑर्डर पूरा हो जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपके पास आपकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आ जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed