सब्सक्राइब करें

काम की बात: चलती ट्रेन से मोबाइल फोन गिर जाए तो क्या करें? जानिए वापस पाने का आसान तरीका

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 02 May 2026 12:10 PM IST
सार

Train Se Mobile Girane Par Wapas Kaise Milega: अगर आपका मोबाइल फोन ट्रेन से नीचे गिर गया है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप एक तरीके से इसे वापस पा सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Railway Safety Tips: How to get your mobile back if it falls from the train
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Safety In Train: ट्रेन में सफर से पहले ये जरूर सुनने को मिलता है कि अपने सामान का ध्यान रखें। साथ ही मोबाइल फोन का ध्यान रखने के लिए भी कहा जाता है, क्योंकि हमारी एक गलती से हमारा मोबाइल फोन चोरी हो सकता है।



यही नहीं, कई बार लोगों का मोबाइल खिड़की से ट्रेन के नीचे गिर जाता है या लोग जब ट्रेन के दरवाजे पर खड़े रहते हैं तो भी कई बार उनके हाथ से मोबाइल नीचे गिर जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? चलिए जानते हैं अगर ट्रेन से मोबाइल नीचे गिर जाए तो हमें ये कैसे वापस मिल सकता है...

Trending Videos
Indian Railway Safety Tips: How to get your mobile back if it falls from the train
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock

कैसे मिलते हैं खोए हुए मोबाइल?

  • रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ आपके गुम हुए मोबाइल को रिकवर करती है
  • डिजिटल सिस्टम की मदद से इस टीम ने जनवरी 2024 से फरवरी 2025 के बीच लगभग 84 करोड़ रुपये से अधिक पैसे का सामान यात्रियों को लौटाया
  • इसमें काफी बड़ी संख्या में मोबाइल भी थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Safety Tips: How to get your mobile back if it falls from the train
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock

मोबाइल गिरने पर लोग क्या गलती करते हैं?

  • ट्रेन से मोबाइल नीचे गिरने पर लोग घबरा जाते हैं
  • कई लोग घबराकर चेन खींच देते हैं, लेकिन ऐसी गलती बिल्कुल न करें
  • फोन नीचे गिरने पर अगर आप चेन खींचते हैं, तो आप पर 5000 रुपये जुर्माना लग सकता है
Indian Railway Safety Tips: How to get your mobile back if it falls from the train
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या करें? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन से मोबाइल गिर जाए तो क्या करें?

पहला स्टेप

  • सबसे पहले कोशिश करें कि अगर रेलवे ट्रैक के किनारे लगे पोल पर जो किलोमीटर नंबर या ट्रैक नंबर लिखा है, वो आप देख  लें और नोट कर लें
  • फिर आपको तुरंत रेलवे की हेल्पलाइन पर संपर्क करना है और उन्हें बताना है कि आपका मोबाइल कहां, कब और कैसे गिरा है यानी पूरी जानकारी देनी है
विज्ञापन
Indian Railway Safety Tips: How to get your mobile back if it falls from the train
ट्रेन से मोबाइल गिरने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • आप ऑल इंडिया सिक्योरिटी हेल्पलाइन नंबर यानी आरपीएफ के नंबर 182 पर कॉल कर सकते हैं, ये 24 घंटे चलती है
  • ध्यान दें अगर नंबर 182 पर संपर्क न हो पाए तो आप जीआरपी के नंबर 1512 पर या रेलवे पैसेंजर हेल्पलाइन नंबर 138 पर भी कॉल कर सकते हैं
  • अब शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाता है जिसकी मदद से आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed