IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन(आरसीटीसी) ने एक विशेष ट्रैवल प्लान लाॅन्च किया है। इसके तहत भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन किये जा सकेंगे। इसके साथ पर्यटकों को गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी देखने का मौका मिलेगा। 25 अक्तूबर 2025 से शुरू होने वाली यह यात्रा नौ दिन की होगी। धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है। आइए विशेष ट्रैवल प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
IRCTC Tour Package: चार प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, सिर्फ 20 हजार रुपये होगा खर्च
IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन(आरसीटीसी) ने एक विशेष ट्रैवल प्लान लाॅन्च किया है। इसके तहत भारत गौरव एक्सप्रेस ट्रेन से देश के चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन किये जा सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन जगहों की यात्रा कराएगी ट्रेन
इस यात्रा में आपको चार प्रमुख ज्योतिर्लिंग मंदिरों के दर्शन का मौका मिलेगा। इनमें महाकालेश्वर (उज्जैन, मध्य प्रदेश), ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), नागेश्वर (द्वारका, गुजरात) और सोमनाथ (गिर-सोमनाथ, गुजरात) शामिल हैं। इन ज्योतिर्लिंगों के अलावा पर्यटकों को गुजरात में द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे और केवडिया में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी दिखाई जाएगी।
क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
इस विशेष ट्रेन में कुल 762 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन कैटिगरी बनाई गई है।
इकोनॉमी-सबसे किफायती।
स्टैंडर्ड- मीडियम लेवल की सुविधाएं।
कम्फर्ट- ज्यादा आरामदायक और ज्यादा सुविधाएं।
इस यात्रा का किराया 19,555 रुपये से लेकर 39,410 रुपये प्रति यात्री तक है। यह किराया कैटिगरी पर आधारित है। इस पैकेज में यात्रियों को शाकाहारी भोजन, ठहरने की व्यवस्था (होटल या गेस्ट हाउस), टूरिस्ट प्लेसेज तक आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट, यात्रा बीमा और सुरक्षा व्यवस्था आदि सुविधाएं मिलेंगी।
PM Kisan Yojna: किसान जल्द निपटा लें ये जरूरी काम, नहीं तो अटक सकती है 21वीं किस्त
पैकेज में नहीं मिलेंगी ये सुविधाएं
भारत गौरव एक्सप्रेस के इस विशेष पैकेज में कई चीजें शामिल नहीं है। इनमें स्मारकों के प्रवेश शुल्क पर्यटक को खुद देना होगा। अगर यात्री व्यक्तिगत खर्च जैसे शॉपिंग आदि करते हैं तो वह भी आप खुद खर्च करेंगे। इसके अलावा वेटर या गाइड को दी गई टिप भी पैकेज में शामिल नहीं होगी।
UPI Payment: यूपीआई के नियमों में आज से हुए ये बड़े बदलाव, 10 लाख रुपये तक कर सकेंगे पेमेंट, जानिए पूरी डिटेल
कैसे कर सकते हैं बुकिंग?
आईआरसीटीसी की वेबसाइट (www.irctctourism.com) या फिर मोबाइल एप्प से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865 संपर्क कर सकते हैं।