IRCTC Tour Package For Vaishno Devi: हर साल लाखों की संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाते हैं। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा नगर के समीप त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आपको लगभग 13 किलोमीटर की लंबी चढ़ाई करनी होती है। मां के दर्शन करने के लिए केवल भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों से भक्त आते हैं। मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी हो जाती है। यह मंदिर हिंदू आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है। इसकी गिनती देश के सर्वाधिक देखे जाने वाले मंदिरों में भी की जाती है। ऐसे में अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: माता वैष्णो देवी के दर्शन का कर रहे हैं प्लानिंग, तो जरूर जानें ले आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:32 PM IST
सार
अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन