सब्सक्राइब करें

Janani Suraksha Yojana: सरकार दे रही है महिलाओं को प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता, जानिए क्या है स्कीम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana online Registration, Benefits, eligibility know all details in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : Istock

Janani Suraksha Yojana: देश में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। देश में प्रसव के दौरान कई महिलाओं की जान चली जाती है। ऐसे में इस योजना के तहत प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के तहत सरकार द्वारा प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकार ने महिलाओं को दो श्रेणियों में बांटा है। इन दोनों श्रेणियों के आधार पर ही महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Trending Videos
Janani Suraksha Yojana online Registration, Benefits, eligibility know all details in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

जननी सुरक्षा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकार 1400 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। वहीं आशा सहयोगी को प्रसव के प्रोत्साहन के लिए सरकार 300 रुपये देती है। इसके अलावा उन्हें प्रसव के बाद सेवा देने के लिए भी 300 रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana online Registration, Benefits, eligibility know all details in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

वहीं शहरी क्षेत्र में रहने वाली गरीब महिलाओं को सरकार प्रसव के दौरान 1 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इसके अलावा प्रसव के प्रोत्साहन के लिए आशा सहयोगी को 200 रुपये और प्रसव के बाद सेवा देने के लिए 200 रुपये अलग से सरकार दे रही है।

Janani Suraksha Yojana online Registration, Benefits, eligibility know all details in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

भारत सरकार की इस योजना का लाभ पाकर प्रसव के बाद महिलाएं अपने नवजात शिशुओं की अच्छे से देखभाल कर सकती हैं। अगर महिलाएं अपना प्रसव किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल में कराती हैं, तो वो इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana online Registration, Benefits, eligibility know all details in Hindi
Janani Suraksha Yojana - फोटो : istock

योजना के तहत सरकार पात्र लाभार्थी के खाते में सीधे पैसों को ट्रांसफर करती है। ऐसे में योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं के पास बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं को चिकित्सा और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed