{"_id":"6943b399c4d73a954a01a85e","slug":"jio-448-rupees-recharge-plan-check-validity-sms-limit-and-other-benefits-2025-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio Recharge Plan: जियो का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, कम कीमत में मिल रहे कई जरूरी फायदे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Jio Recharge Plan: जियो का 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, कम कीमत में मिल रहे कई जरूरी फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:55 PM IST
सार
Jio 84 Days Plan: आज हम आपको जियो के एक बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको कम कीमत पर पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
JIO
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Jio 84 Days Best Plan: जियो की गिनती देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में की जाती है। आज हम आपको जियो के एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। जियो का 448 रुपये वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान सीनियर सिटीजन्स या सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद है।
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के देशभर में कॉल कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि जियो के इस प्लान में आपको मोबाइल इंटरनेट डाटा नहीं मिलता। हालांकि, अगर आप वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं, तो आपके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है।
2 of 5
Smartphone
- फोटो : FREEPIK
इस प्लान में जियो अपने डिजिटल इकोसिस्टम का एक्सेस भी ग्राहकों को दे रहा है। इस कारण यूजर्स एंटरटेनमेंट और क्लाउड सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। जियो टीवी के जरिए यूजर्स लाइव टीवी चैनल्स और अन्य कंटेंट देख सकते हैं, जबकि जियो एआई क्लाउड पर डाटा स्टोरेज और स्मार्ट फीचर्स का लाभ लिया जा सकता है।
कम कीमत और लंबी वैलिडिटी के कारण जियो का यह प्लान काफी लोकप्रिय है। जियो ने इस वैल्यू प्लान को बजट सेगमंट में पेश किया है। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो बार-बार रिचार्ज कराना पसंद नहीं करते हैं।
इस प्लान को एक बार रिचार्ज कराकर आप तीन महीने तक सिम एक्टिव रख सकते हैं। इसके साथ ही जियो के इस रिचार्ज प्लान में कुल 1000 एसएमएस भी मिलते हैं, जिसे आप 84 दिनों की वैलिडिटी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो का 448 रुपये वाला यह रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती लेकिन कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए। अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं, तो इसे आप रिचार्ज करा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।