सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Yojana 36th Installment: इस दिन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, चेक करें आपको मिलेंगे या नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Tue, 12 May 2026 01:51 PM IST
सार

Ladli Behna Yojana 36th Installment: अगर आप भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त यानी 36वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका ये किस्त 2 दिन बाद खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 36th Installment kab aayegi kise milenge 1500 rupees
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

Ladli Behna Yojana 36th Installment Release Date: केंद्र सरकार की तरह ही राज्य सरकारें भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना। इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाया जाता है।

इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक मदद कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने का काम किया जाता है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस बार इस योजना की 36वीं किस्त जारी होनी है। चलिए जानते हैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को 36वीं किस्त कब मिलेगी...

Trending Videos
Ladli Behna Yojana 36th Installment kab aayegi kise milenge 1500 rupees
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब कब जारी होगी?

  • 13 मई 2026 को पात्र महिलाओं को योजना की 36वीं किस्त मिलेगी
  • गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने जानकारी दी है कि 13 मई को इसके लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहा है जिसकी तैयारियां चल रही हैं
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी जाएंगे
  • सीएम यहां से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 36th Installment kab aayegi kise milenge 1500 rupees
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये?

  • जो महिलाएं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र हैं और जो इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ी हैं, उन्हें 36वीं किस्त का लाभ मिलेगा
  • इस बार लगभग 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे
Ladli Behna Yojana 36th Installment kab aayegi kise milenge 1500 rupees
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं की अटक सकती है 36वीं किस्त?

  • योजना के तहत उन महिलाओं की किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या अधूरी है
  • सरकार ने योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी को जरूरी किया है
  • अगर आपने ये नहीं करवाई है, तो आप 36वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana 36th Installment kab aayegi kise milenge 1500 rupees
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

13 मई को किस्त आपको मिली या नहीं कैसे करें चेक?

  • आपको सरकार की तरफ से किस्त प्राप्त होने का मैसेज आता है, साथ ही बैंक भी खाते में किस्त आने का मैसेज भेजता है
  • अगर किसी कारण आपको मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं
  • डेबिट कार्ड नहीं है, तो आप अपने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed