LPG Gas Booking Gap Days: क्या आपका गैस सिलेंडर बुक नहीं हो रहा है और आप बार-बार प्रयास करने के बाद भी असफल हो रहे हैं? दरअसल इन दिनों एलपीजी वितरण के नियम काफी पहले से कहीं अधिक सख्त हो गए हैं, जिसका मुख्य कारण सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकना और समान वितरण सुनिश्चित करना है। बहुत से उपभोक्ता को ये नहीं मालूम है कि अब गैस बुकिंग के बीच एक निश्चित समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।
{"_id":"69e33ebec55545e345054d9d","slug":"lpg-booking-rejected-understand-day-gap-rules-and-other-reasons-why-your-gas-cylinder-is-not-booking-in-hindi-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gas Booking Tips: गैस सिलिंडर नहीं हो रहा है बुक? कहीं ये तो नहीं है इसके पीछे का कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gas Booking Tips: गैस सिलिंडर नहीं हो रहा है बुक? कहीं ये तो नहीं है इसके पीछे का कारण
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:50 PM IST
सार
Why My Gas Cylinder is Not Booking: इन दिनों देशभर में गैस की किल्लत चल रही है। ऐसे में बहुत से लोगों को बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आइए इस लेख में समझते हैं कि किन-किन कारणों से आपका गैस बुकिंग रुक सकता है।
विज्ञापन
आखिर क्यों गैस बुकिंग में आ रही हैं दिक्कतें?
- फोटो : AI
Trending Videos
आखिर क्यों गैस बुकिंग में आ रही हैं दिक्कतें?
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग के बीच 'गैप' के नए नियम
- सरकार ने क्षेत्रों के आधार पर बुकिंग के लिए दिन निर्धारित किए हैं।
- शहरों में रहने वाले उपभोक्ता पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिनों के बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
- गांवों में डिलीवरी की चुनौतियों को देखते हुए यह समय सीमा 45 दिनों की तय की गई है।
- ध्यान रखें कि इन दिनों की गिनती आपकी बुकिंग की तारीख से नहीं, बल्कि पिछले सिलेंडर की 'डिलीवरी डेट' से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर क्यों गैस बुकिंग में आ रही हैं दिक्कतें?
- फोटो : Adobe Stock
बुकिंग फेल होने के अन्य कारण
- अगर आपने लंबे समय से ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आपका कनेक्शन 'सस्पेंडेड' मोड में जा सकता है।
- अगर आपका आधार कार्ड गैस एजेंसी के डेटाबेस से हटा दिया गया है या बैंक अकाउंट में कोई बदलाव हुआ है।
- एक साल में मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या पूरी होने पर भी नई बुकिंग में दिक्कत आ सकती है।
आखिर क्यों गैस बुकिंग में आ रही हैं दिक्कतें?
- फोटो : Adobe Stock
परेशानी से बचने के लिए क्या करें
- हमेशा अपनी पिछली डिलीवरी रसीद की तारीख संभाल कर रखें और उसी के अनुसार अगले सिलेंडर की योजना बनाएं।
- कंपनी के ऐप (जैसे Hello BPCL या IndianOil One) पर जाकर अपनी 'Last Delivery Date' चेक करें।
- सब कुछ सही होने के बाद भी बुकिंग नहीं हो रही, तो अपनी स्थानीय गैस एजेंसी जाकर चक कराएं कि आपकी बुकिंग क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
आखिर क्यों गैस बुकिंग में आ रही हैं दिक्कतें?
- फोटो : Adobe Stock
समय पर बुकिंग है समझदारी
- डिलीवरी मिलते ही अगले दिन बुकिंग करने की कोशिश न करें, नियमों के अनुसार तय समय का इंतजार करें।
- आज के नए बदलावों के लिए गैस एजेंसी के एसएमएस और सूचनाओं पर नजर रखें।
- सिलेंडर लेते समय हमेशा ओटीपी (DAC) साझा करें और सील की जांच करना कभी न भूलें।