फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Cylinder: किचन में गैस चूल्हे को सिलिंडर से ऊंचा क्यों रखना चाहिए? 90% लोग नहीं जानते हैं ये जरूरी बात

Thu, 16 Jul 2026 08:17 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 16 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

Gas Stove Height Platform: बहुत से लोगों को ये नहीं मालूम रहता है कि गैस चूल्हा को LPG सिलिंडर से थोड़ी ऊंचाई पर रखनी चाहिए। आइए आज के इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि ऐसा क्यों करना चाहिए।

विज्ञापन
LPG Cylinder Safety: Why Gas Stove Must Be Placed Higher Than Cylinder to Avoid Kitchen Accidents
रसोई गैस सिलेंडर सुरक्षा - फोटो : AI

LPG Cylinder Safety Tips: रसोई घर में खाना बनाना हमारे रोजमर्रा के जीवन का सबसे अहम हिस्सा है। ज्यादातर लोग LPG गैस पर ही भोजन पकाते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। अक्सर लोग घर की बनावट या जगह की कमी के कारण गैस चूल्हे और एलपीजी सिलेंडर को किसी भी तरह रख देते हैं। 



मगर क्या आप जानते हैं कि सुरक्षा के लिहाज से गैस चूल्हे को हमेशा सिलेंडर से ऊंचाई पर रखना अनिवार्य है? अधिकतर लोग इस जरूरी नियम और इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण के बारे में नहीं जानते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि किचन का यह छोटा सा बदलाव आपकी जान-माल की सुरक्षा के लिए कितना जरूरी है।

LPG Cylinder Safety: Why Gas Stove Must Be Placed Higher Than Cylinder to Avoid Kitchen Accidents
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

गैस रिसाव से सुरक्षा का असली कारण
एलपीजी गैस हवा के मुकाबले काफी भारी होती है, जिसके कारण लीक होने पर यह ऊपर उड़ने के बजाय सीधे जमीन की तरफ नीचे बैठती है। अगर गैस चूल्हे का प्लेटफॉर्म सिलेंडर के ऊपरी हिस्से से कम से कम 6 इंच ऊंचा होगा, तो रिसाव होने पर गैस सुरक्षित तरीके से नीचे फर्श पर फैल जाएगी। इससे गैस बर्नर की चिंगारी के संपर्क में तुरंत नहीं आएगी और बड़ा ब्लास्ट होने से बच जाएगा और समय रहते आप लिकेज को ठीक कर पाएंगे।

LPG Cylinder Safety: Why Gas Stove Must Be Placed Higher Than Cylinder to Avoid Kitchen Accidents
गैस चूल्हा नीली बनाम पीली लौ - फोटो : Adobe Stock

सिलेंडर को गर्मी और आंच से बचाना है जरूरी
सुरक्षित कुकिंग के नियमों के अनुसार गैस चूल्हे और रसोई गैस सिलेंडर के बीच कम से कम 1 से 1.5 मीटर की दूरी जरूर होनी चाहिए। चूल्हा ऊंचा और दूर रहने से खाना बनाते समय निकलने वाली तेज आंच और गर्मी का सीधा असर नीचे रखे सिलेंडर पर नहीं पड़ता है। इससे सिलेंडर का तापमान सामान्य बना रहता है और अत्यधिक दबाव के कारण उसके फटने का खतरा बिल्कुल खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder Safety: Why Gas Stove Must Be Placed Higher Than Cylinder to Avoid Kitchen Accidents
मॉडुलर किचन - फोटो : AI

जमीन पर चूल्हा रखकर खाना पकाने के गंभीर खतरे
कई घरों में लोग नीचे जमीन पर बैठकर गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक है। जमीन पर चूल्हा होने से सिलेंडर और बर्नर एक ही सतह पर आ जाते हैं, जिससे लीक हुई गैस सीधे आग के संपर्क में आकर तुरंत भभक सकती है। इसके अलावा, नीचे काम करते समय कपड़ों में आग लगने, गर्म खाना शरीर पर गिरने और चूहों द्वारा गैस पाइप को आसानी से कुतरने का जोखिम भी ज्यादा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Safety: Why Gas Stove Must Be Placed Higher Than Cylinder to Avoid Kitchen Accidents
सुरक्षित रसोई के लिए आम इंसान रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित रसोई के लिए आम इंसान रखें इन बातों का ध्यान
अपने किचन के प्लेटफॉर्म को हमेशा इस तरह बनवाएं कि सिलेंडर नीचे बंद कैबिनेट या सही दूरी पर रहे और चूल्हा ऊपर की तरफ सेट हो। इसके साथ ही, समय-समय पर गैस रेगुलेटर और रबर पाइप की जांच करते रहें कि कहीं उसमें कोई दरार तो नहीं है। हर रात सोने से पहले रेगुलेटर का मुख्य स्विच बंद करना कभी न भूलें, ताकि आपकी रसोई हमेशा पूरी तरह सुरक्षित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed