सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder Delay: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर? जानें क्या करें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 23 Mar 2026 03:17 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Complaint Number: एलपीजी गैस सिलिंडर की आपने बुकिंग की है, लेकिन अगर गैस सिलिंडर बुक करने के बाद भी आपको डिलीवरी नहीं हुई है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। जहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Delay: Gas cylinder not delivered even after booking? check what to do
गैस सिलिंडर न मिले तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala

LPG Gas Cylinder Delay Reason: इस बात में कोई दो राय नहीं कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर कई देशों पर पड़ा है जिसमें से एक भारत भी रहा। यहां पर पिछले कुछ समय से एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को कई दिक्कतें हुईं। किसी का कहना था कि गैस सिलिंडर बुक ही नहीं हो रहा और किसी का कहना था कि बुक हो रहा है, तो डिलीवरी नहीं हो रही है।



ये भी पढ़ें:- LPG Rule: 1 महीने में कितने सिलिंडर बुक करवा सकते हैं आप? कोटे से अधिक बुकिंग करने पर आया ये नया नियम, जानें

ऐसे में लोगों ने वैकल्पिक ऑप्शन भी ढूंढे जिसमें इंडक्शन एक विकल्प रहा। हालांकि, सरकार ने ये साफ किया कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और उन्होंने कई अन्य ऑप्शन के जरिए भी गैस मंगाने का काम किया है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग करने से बचें। वहीं, अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है और आपको फिर भी गैस सिलिंडर डिलीवर नहीं हो रहा है, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको ऐसे में क्या करना चाहिए।

Trending Videos
LPG Gas Cylinder Delay: Gas cylinder not delivered even after booking? check what to do
गैस सिलिंडर न मिले तो क्या करें? - फोटो : Adobe stock

सिलिंडर कितने दिन में डिलीवर होना चाहिए?

  • गैस सिलिंडर बुकिंग के कितने दिन बाद डिलीवर होगा। इसके लिए सरकार ने नियम तय कर रखा है
  • गैस सिलिंडर बुक करने के 2-3 दिनों के भीतर ग्राहक के वहां डिलीवरी हो जानी चाहिए
  • गैस सिलिंडर की डिलीवरी होने में इससे अधिक समय नहीं लगना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Delay: Gas cylinder not delivered even after booking? check what to do
गैस सिलिंडर न मिले तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

बुकिंग के बाद न मिले सिलिंडर तो क्या करें?

  • आपने गैस सिलिंडर बुक किया है और आपको फिर भी गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है
  • ऐसे में आप सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं
  • आप गैस एजेंसी में कॉल कर सकते हैं या खुद जा सकते हैं
LPG Gas Cylinder Delay: Gas cylinder not delivered even after booking? check what to do
गैस सिलिंडर न मिले तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • अगर गैस एजेंसी वाले आपकी बात नहीं सुनते हैं या आपको गैस सिलिंडर की डिलीवर तय समय पर नहीं देते हैं, तो आप सीधे गैस कंपनी में शिकायत कर सकते हैं
  • आपके पास एचपी का कनेक्शन है तो आप टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं
विज्ञापन
LPG Gas Cylinder Delay: Gas cylinder not delivered even after booking? check what to do
गैस सिलिंडर न मिले तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इंडेन कनेक्शन वाले टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर सकते हैं
  • भारत गैस से जुड़े ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed