Smart Helmet Buying Guide: आजकल 'स्मार्ट हेलमेट' काफी चलन में हैं। स्मार्ट हेलमेट साधारण हेलमेट थोड़ा एडवांस होता है। ये न सिर्फ आपके सिर की रक्षा करता है, बल्कि इनमें फोन पर बात करने, गाने सुनने और रास्ते की वीडियो रिकॉर्डिंग करने जैसी सुविधाएं भी होती हैं। मगर सिर्फ चमक-धमक देखकर हेलमेट खरीदना भारी पड़ सकता है। इसलिए स्मार्ट हेलमेट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
{"_id":"69c1232b25713f2d710f7fbd","slug":"smart-helmet-buying-guide-2026-5-essential-tips-for-bluetooth-and-camera-helmets-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart Helmets: ब्लूटूथ और कैमरा वाले हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर चेक करें ये मार्क","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smart Helmets: ब्लूटूथ और कैमरा वाले हेलमेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर चेक करें ये मार्क
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:55 PM IST
सार
Best Bluetooth Helmets For Bikes: आज के आधुनिक दौर में बहुत से लोग स्मार्ट हेलमेट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। अगर आप स्मार्ट हेलमेट खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
स्मार्ट हेलमेट
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
हेलमेट कितने तरह के होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा सर्टिफिकेट और वजन का संतुलन
- किसी भी स्मार्ट हेलमेट को खरीदने से पहले उस पर ISI, DOT या ECE का मार्क जरूर देखें।
- इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी होने की वजह से अक्सर स्मार्ट हेलमेट थोड़े भारी हो जाते हैं।
- ऐसे में बहुत ज्यादा वजन वाला हेलमेट लंबी यात्रा के दौरान गर्दन में दर्द का कारण बन सकता है।
- इसलिए स्मार्ट हेलमेट का वजन 1.2 से 1.6 किलोग्राम के बीच होना चाहिए, ताकि सुरक्षा और आराम दोनों बना रहे।
ये भी पढ़ें- Cyber Insurance: क्या आपको अपने बैंक अकाउंट के लिए अलग से साइबर बीमा लेना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
हेलमेट कितने तरह के होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कैमरा क्वालिटी और स्टोरेज क्षमता
- अगर आप व्लॉगिंग या सुरक्षा के लिए कैमरा वाला हेलमेट ले रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह कम से कम 4K या 1080p 60fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता हो।
- कैमरे में 'इमेज स्टेबलाइजेशन' (EIS) होना जरूरी है ताकि ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी वीडियो साफ आए।
- साथ ही यह भी जांचें कि हेलमेट में कितना बड़ा एसडी कार्ड (SD Card) लगाया जा सकता है और क्या इसमें 'लूप रिकॉर्डिंग' की सुविधा है।
ये भी पढ़ें- Washing Machine Clean: इन 2 तरीकों से घर पर ही साफ करें वाशिंग मशीन, भूल जाएंगे मैकेनिक को बुलाना!
हेलमेट कितने तरह के होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नॉइज कैंसिलेशन
- हेलमेट में लेटेस्ट Bluetooth 5.3 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए ताकि फोन से कनेक्टिविटी न टूटे।
- सबसे जरूरी फीचर 'प्रेसिव नॉइज कैंसिलेशन' है, जो तेज हवा और ट्रैफिक के शोर के बावजूद आपकी आवाज को साफ रखता है।
- अगर आप ग्रुप में राइड करते हैं, तो 'मेश इंटरकॉम' फीचर वाला हेलमेट चुनें, जिससे आप बिना फोन मिलाए साथी राइडर्स से बात कर सकें।
विज्ञापन
हेलमेट कितने तरह के होते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
बैटरी बैकअप और वाटरप्रूफ रेटिंग
- स्मार्ट फीचर्स को चलाने के लिए पावर की जरूरत होती है, इसलिए ऐसी बैटरी चुनें जो एक बार चार्ज करने पर कम से कम 8-10 घंटे का बैकअप दे।
- चूंकि आप बारिश में भी गाड़ी चला सकते हैं, इसलिए हेलमेट की इलेक्ट्रॉनिक्स किट IP67 या IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग वाली होनी चाहिए।
- यह सुनिश्चित करता है कि भारी बारिश या धूल-मिट्टी के बीच भी आपका ब्लूटूथ और कैमरा सिस्टम खराब नहीं होगा।