How To Use Pass Method For Fire?: रसोई घर हम सभी के घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, मगर किचन में आग लगने का खतरा बाकी जगहों की तुलना में अधिक होता है। खाना बनाते समय तेल का अत्यधिक गर्म होना, गैस लीकेज या बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग पल भर में विकराल रूप ले सकती है। ऐसी स्थिति में साधारण पानी डालना अक्सर आग को और भड़का सकता है, खासकर अगर आग तेल या बिजली से लगी हो।
{"_id":"69c135aaefb69b075c0ad893","slug":"best-fire-extinguisher-for-kitchen-safety-pass-method-and-maintenance-tips-2026-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fire Extinguisher: घर में आग बुझाने के लिए बड़े काम की है ये एक चीज, बड़े से बड़े हादसे में आ सकती है काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fire Extinguisher: घर में आग बुझाने के लिए बड़े काम की है ये एक चीज, बड़े से बड़े हादसे में आ सकती है काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:24 PM IST
सार
Best Fire Extinguisher For Home Kitchen: आग लगने के लिहाज से किचन हम सभी के घर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। ऐसे में सभी घरों में एक फायर एक्सटिंग्विशर जरूर होना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का तरीका भी जानेंगे।
विज्ञापन
फायर एक्सटिंग्विशर
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
फायर एक्सटिंग्विशर
- फोटो : Adobe Stock
किचन के लिए कौन-सा फायर एक्सटिंग्विशर बेस्ट है?
- किचन की आग आमतौर पर 'क्लास K' (कुकिंग ऑयल/फैट) या 'क्लास B' (ज्वलनशील तरल) श्रेणी में आती है।
- घरों के लिए 'ABC' टाइप (Dry Powder) या 'CO2' फायर एक्सटिंग्विशर सबसे उपयुक्त माने जाते हैं क्योंकि ये बिजली और गैस दोनों तरह की आग पर प्रभावी होते हैं।
- तेल की आग के लिए खास तौर पर 'वेट केमिकल' फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग किया जाता है, जो आग को ठंडा कर उसे दोबारा भड़कने से रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फायर एक्सटिंग्विशर
- फोटो : Adobe Stock
फायर एक्सटिंग्विशर इस्तेमाल करने का तरीका
इमरजेंसी में घबराने के बजाय 'PASS' तकनीक का पालन करें।
- P (पुल): सबसे पहले सुरक्षा पिन खींचें।
- A (ऐम): नोजल को आग की लपटों के बजाय आग के 'आधार' की ओर रखें।
- S (स्वीज): लीवर को धीरे से दबाएं।
- S (स्वीप): नोजल को दाएं-बाएं घुमाते हुए पाउडर या गैस का छिड़काव करें। यह तरीका आग को तेजी से ऑक्सीजन से काट देता है और उसे बुझा देता है।
फायर एक्सटिंग्विशर
- फोटो : Adobe Stock
रखरखाव और एक्सपायरी का ध्यान रखना जरूरी
- अग्निशमन यंत्र को सिर्फ दीवार पर टांग देना काफी नहीं है, इसके प्रेशर गेज की जांच हर महीने करें।
- अगर सुई हरे निशान से नीचे है, तो उसे तुरंत रिफिल कराएं। इसके पाउडर को जमने से बचाने के लिए महीने में एक बार इसे हल्का हिलाएं।
- ध्यान रखें कि हर सिलेंडर की एक एक्सपायरी डेट होती है, जिसके बाद उसके भीतर का केमिकल प्रभावी नहीं रहता। इसलिए एक्सपायर हो चुके यंत्र तुरंत बदलें।
विज्ञापन
फायर एक्सटिंग्विशर
- फोटो : Adobe Stock
सुरक्षा में ही समझदारी है
- किचन में एक छोटा फायर एक्सटिंग्विशर रखना आपके परिवार की सुरक्षा के लिए एक बड़ा निवेश है।
- आज के समय में अब ऐसे 'फायर स्प्रे' भी उपलब्ध हैं जो वजन में हल्के और उपयोग में बेहद आसान हैं, जिन्हें महिलाएं और बच्चे भी चला सकते हैं।
- आग लगने पर सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकलें और अगर आग नियंत्रण से बाहर हो, तो तुरंत 101 पर कॉल करें।