सब्सक्राइब करें

LPG Rule: 1 महीने में कितने सिलिंडर बुक करवा सकते हैं आप? कोटे से अधिक बुकिंग करने पर आया ये नया नियम, जानें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:18 PM IST
सार

LPG Gas Cylinder Booking Limit: नियमों के मुताबिक, आप एक महीने में अधिकतम 2 एलपीजी सिलिंडर से अधिक बुक नहीं कर सकते हैं। कोटे से अधिक बुकिंग को लेकर भी अब नया नियम आ गया है।

विज्ञापन
LPG Rule: How Many Cylinders Can Book in a Month New Limit Rules All Explained
एक साल में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

LPG Gas Cylinder Crisis: अलग-अलग जगहों से लोगों की शिकायतें सामने आ रही हैं। जहां वे देश में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस किल्लत की मार झेल रहे हैं। हालांकि, सभी को गैस सिलिंडर मिल सके, इसके लिए सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए।



ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Delay: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर? जानें क्या करें

वहीं, अब गैस बुकिंग को लेकर भी एक नया नियम सामने आया है जिसे भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल ने लागू किया है। चलिए जानते हैं ये नया नियम है और साथ ही जानेंगे कि आप बतौर ग्राहक एक महीने में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
LPG Rule: How Many Cylinders Can Book in a Month New Limit Rules All Explained
एक साल में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

1 महीने में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं आप?

  • एक महीने में आप सामान्यत: 2 एलपीजी सिलिंडर से अधिक बुक नहीं कर सकते
  • एक वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच आप सब्सिडी वाले कुल 12 एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं
  • हालांकि, बिना सब्सिडी वाले 3 सिलिंडरों को जोड़ा जाए तो आप एक साल के भीतर कुल 15 एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Rule: How Many Cylinders Can Book in a Month New Limit Rules All Explained
एक साल में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : अमर उजाला

एलपीजी सिलिंडर बुकिंग को लेकर क्या है नए नियम?

  • अब एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होती है। जबकि, ये पहले 21 दिन बाद होती थी
  • सिलिंडर बुकिंग के लिए केवाईसी होना जरूरी है, वरना आपको दिक्कत हो सकती है
LPG Rule: How Many Cylinders Can Book in a Month New Limit Rules All Explained
एक साल में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : amar ujala

बीपीसीएल ने शुरू की नई प्रक्रिया

  • भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल ने एक नई प्रक्रिया की शुरुआत की है
  • इसके तहत अब अगर आप अपने साल भर के कोटे के 12 सिलिंडर बुक कर लेते हैं, तो आपको अतिरिक्त बुकिंग के लिए कुछ सवालों के जवाब देने होंगे
  • ये सवाल आपसे बीपीसीएल की एप पर पूछे जाएंगे
विज्ञापन
LPG Rule: How Many Cylinders Can Book in a Month New Limit Rules All Explained
एक साल में कितने एलपीजी सिलिंडर बुक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस एप से होगी बुकिंग?

  • बीपसीएल की नई व्यवस्था के तहत आपको अब 'हेलो बीपीसीएल' एप डाउनलोड करनी होगी
  • यहां पर आपसे क्रमवार कई सवाल पूछे जाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed