IRCTC Launches Tour Package For Nepal: आईआरसीटीसी देश विदेश की खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए कई शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इसमें आपको नेपाल घुमाया जाएगा। वे लोग जो नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए यह पैकेज एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आईआरसीटीसी ने भुवनेश्वर से Nostalgic Nepal Ex Bhubaneswar नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। आईआरसीटीसी का यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को लुंबिनी, पोखरा, काठमांडू और जनकपुर जैसे नेपाल के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं।
IRCTC Tour Package: नेपाल घूमने का शानदार मौका! IRCTC के इस पैकेज में फ्लाइट टिकट और इंश्योरेंस भी शामिल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:28 PM IST
सार
IRCTC Tour Package Nepal: आईआरसीटीसी नेपाल घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए कई शानदार सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन