सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: किन लोगों की बंद हो सकती हैं गैस बुकिंग की सेवाएं? ये करेंगे तो फिर मिल सकेगा सिलिंडर

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 22 Mar 2026 07:10 PM IST
सार

LPG Gas Booking Suspended : मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से देशभर में घरेलू सिलेंडर की किल्लत से कई लोग परेशान हैं। ऐसे में गैस एजेंसियों ने ये बताया है कि वे कुछ उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग की सेवाएं रोक सकते हैं। आइए जानते हैं किन लोगों की गैस बुकिंग रुक सकती है और क्यों?

विज्ञापन
LPG Crisis Gas Booking Services Blocked Reason Know How to DO KYC Cylinder Connection All Explained
एलपीजी गैस की बुकिंग में आई तेजी - फोटो : ANI

How To Complete Gas E-KYC? : खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी कड़ी में भारत में भी गैस संकट की आहट सुनाई देने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए गैस एजेंसियों ने एक सख्त नियम जारी किया है। इसके तहत उन उपभोक्ताओं की बुकिंग सेवाएं रोकी या बंद की जा सकती हैं, जिन्होंने पिछले 9 महीनों से एक भी सिलिंडर बुक नहीं करवाया है। 



एजेंसियों का मानना है कि लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इन कनेक्शनों का दुरुपयोग हो सकता है। अब ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी रसोई गैस सेवा फिर से सुचारु कराने के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बिना सत्यापन के अब ये ग्राहक नया सिलिंडर नहीं बुक कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी से बचने के लिए आप केवाईसी करा सकते हैं।

Trending Videos
LPG Crisis Gas Booking Services Blocked Reason Know How to DO KYC Cylinder Connection All Explained
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला

9 महीने से निष्क्रिय कनेक्शनों पर क्यों गिरी गाज?
 

  • गैस एजेंसियों के अनुसार जो ग्राहक 9 महीने या उससे अधिक समय से गैस नहीं ले रहे हैं, उन्हें 'सस्पेंडेड' श्रेणी में डाल दिया गया है।
  • इसका मुख्य कारण यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी और संसाधनों का लाभ सिर्फ सक्रिय और वास्तविक उपभोक्ताओं को ही मिले।
  • युद्ध के चलते कम हो रही सप्लाई के बीच सरकार 'घोस्ट कनेक्शन' (फर्जी कनेक्शन) को खत्म कर रही है ताकि जरूरतमंदों को समय पर सिलिंडर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Crisis Gas Booking Services Blocked Reason Know How to DO KYC Cylinder Connection All Explained
kyc new - फोटो : Adobe Stock

कैसे कराएं केवाईसी? जानें सुचारु करने का तरीका

 

  • अपनी रुकी हुई गैस सेवा को बहाल करने के लिए उपभोक्ता को सबसे पहले अपनी गैस एजेंसी पर जाना होगा।
  • वहां आपको एक केवाईसी फॉर्म भरकर अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
  • इसके अलावा बायोमेट्रिक्स (अंगूठे का निशान) या चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन पूरा करना अनिवार्य है। एक बार डाटा अपडेट होने के बाद, 24 से 48 घंटों के भीतर आपकी बुकिंग सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।

 


ये भी पढ़ें- Induction vs Infrared: इंडक्शन और इन्फ्रारेड कुकटॉप में से कौन-सा है अधिक किफायती? जानकर नहीं होगा भरोसा
LPG Crisis Gas Booking Services Blocked Reason Know How to DO KYC Cylinder Connection All Explained
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला
क्या ऑनलाइन भी कर सकते हैं ई-केवाईसी?
  • अगर आप एजेंसी के चक्कर नहीं काटना चाहते, तो आप संबंधित कंपनी (Indane, HP, Bharat) के पोर्टल या मोबाइल एप का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप 'Update KYC' सेक्शन में जाकर अपनी जानकारी भरें और आधार ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।
  • ध्यान रहे कि मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपके आधार से लिंक है। डिजिटल सत्यापन उन लोगों के लिए सबसे आसान तरीका है जो घर बैठे अपनी सेवा को दोबारा चालू करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Aadhaar Bio-Lock: आधार का बायोमेट्रिक डाटा लॉक करने से क्या होता है? जान लें इसके फायदे
 
विज्ञापन
LPG Crisis Gas Booking Services Blocked Reason Know How to DO KYC Cylinder Connection All Explained
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला
गैस संकट के बीच सतर्कता है जरूरी
  • वैश्विक हालातों को देखते हुए आने वाले दिनों में ईंधन का सही प्रबंधन और नियमों का पालन करना ही एकमात्र विकल्प है।
  • आज के इन चुनौतीपूर्ण समय में अपनी केवाईसी को समय पर अपडेट रखना न सिर्फ आपकी सेवा को चालू रखेगा, बल्कि किसी भी प्रकार की सब्सिडी के नुकसान से भी बचाएगा।
  • गैस एजेंसियां अब सही कनेक्शन पर अधिक जोर दे रही हैं, इसलिए अगर आपने लंबे समय से बुकिंग नहीं की है, तो बिना देरी किए अपनी पात्रता साबित करें ताकि संकट के समय आपकी रसोई का चूल्हा जलता रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed