LPG Gas Cylinder Tips: भारत में बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। भारत सरकार घर घर तक रसोई गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक बड़ी संख्या में गरीब लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ मिला है। इस कारण वर्तमान समय में देश की एक बड़ी आबादी एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करती है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर एलपीजी गैस मुहैया कराने वाली कंपनियां भी अपने ग्राहकों को रसोई गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर कुछ सावधानियां बरतने के दिशा निर्देश देती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
LPG Gas Cylinder Tips: एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन