फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Booking: गैस बुकिंग के बाद डिलीट हो गया है DAC कोड? जानें इसे दोबारा पाने का तरीका

Sat, 25 Jul 2026 03:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 25 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

कई बार ऐसा होता है कि LPG गैस बुक करने के बाद जो DAC कोड आात है वो गलती से डीलिट हो जाता है। ऐसे में बहुत से लोग परेशान होने लगते हैं, कि आखिर उन्हें क्या करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि वे इस कोड को दोबारा कैसे वापस मंगवा सकते हैं।

विज्ञापन
LPG Gas Delivery Code How to Retrieve Your Deleted DAC Number Online Instantly
एलपीजी गैस डीएसी कोड - फोटो : AI

Resend Delivery Authentication Code: आज के समय में रसोई गैस की बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो चुकी है। जब भी आप अपने मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक करते हैं, तो आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी 'डीएसी' नंबर भेजा जाता है। गैस चूल्हा जलाने वाले हर आम इंसान के लिए यह कोड बेहद जरूरी है, क्योंकि इसके बिना डिलीवरी बॉय आपको सिलेंडर नहीं सौंप सकता। 



मगर कई बार अनजाने में या फोन रीसेट होने पर यह जरूरी डीएसी कोड हमारे इनबॉक्स से डिलीट हो जाता है, जिससे उपभोक्ता परेशान होने लगते हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में समझते हैं कि अगर आपका डीएसी कोड गायब हो जाता है, तो उसे दोबारा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

LPG Gas Delivery Code How to Retrieve Your Deleted DAC Number Online Instantly
क्या होता है डीएसी (DAC) कोड?  - फोटो : Adobe Stock

क्या होता है डीएसी (DAC) कोड? 

  • डीएसी का पूरा नाम 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' है, जो 4 अंकों का एक गुप्त नंबर होता है।
  • सुरक्षा को पुख्ता करने और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने इसे अनिवार्य किया है।
  • जब गैस आपके घर पहुंचती है, तो डिलीवरी बॉय को यह कोड अपने मोबाइल में दर्ज करना होता है, तभी आपकी डिलीवरी पूरी मानी जाती है।
LPG Gas Delivery Code How to Retrieve Your Deleted DAC Number Online Instantly
गैस एजेंसी के मोबाइल एप से तुरंत निकालें कोड - फोटो : Adobe Stock

गैस एजेंसी के मोबाइल एप से तुरंत निकालें कोड

  • अगर आपका कोड डिलीट हो गया है, तो सबसे आसान तरीका संबंधित गैस कंपनी (Indane, HP, or Bharat Gas) के आधिकारिक मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • एप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और 'माय ऑर्डर्स' या 'बुक सिलेंडर' वाले सेक्शन में जाएं।
  • वहां आपको अपने मौजूदा एक्टिव ऑर्डर के ठीक नीचे आपका डीएसी कोड साफ-साफ लिखा हुआ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Delivery Code How to Retrieve Your Deleted DAC Number Online Instantly
व्हाट्सएप और एसएमएस रीसेंड का लें सहारा - फोटो : X

व्हाट्सएप और एसएमएस रीसेंड का लें सहारा

  • आजकल सभी बड़ी एलपीजी कंपनियां व्हाट्सएप के जरिए भी गैस बुकिंग की सुविधा देती हैं।
  • आप कंपनी के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर 'Hi' या 'STATUS' लिखकर भेजेंगे, तो सिस्टम आपके बुकिंग की ताजा स्थिति के साथ आपका डीएसी कोड भी तुरंत चैट पर दोबारा भेज देगा।
  • इसके अलावा आप बुकिंग वाले नंबर पर दोबारा कॉल करके भी एसएमएस मंगा सकते हैं।
विज्ञापन
LPG Gas Delivery Code How to Retrieve Your Deleted DAC Number Online Instantly
डिलीवरी बॉय से ऑन-द-स्पॉट कोड मंगाने की ट्रिक - फोटो : Adobe Stock
डिलीवरी बॉय से ऑन-द-स्पॉट कोड मंगाने की ट्रिक
  • अगर सिलेंडर आपके घर पहुंच चुका है और आपके पास कोड नहीं है, तो घबराने की बात नहीं है। 
  • आप डिलीवरी बॉय से कह सकते हैं कि वह अपनी एप में आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आपको दोबारा डीएसी कोड भेज सकता है। 
  • आप उस कोड को देकर भी अपनी गैस की डिलीवरी कंप्लीट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed