Maximum LPG Cylinders Per Connection: भारत में रसोई गैस के इस्तेमाल को लेकर सरकार और पेट्रोलियम कंपनियों ने कड़े सुरक्षा नियम बनाए हैं, जिनका पालन करना हर उपभोक्ता के लिए जरूरी है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वे एक सिंगल गैस कनेक्शन पर अपने घर में कितने सिलिंडर रख सकते हैं। नियम के अनुसार, एक मानक घरेलू कनेक्शन पर आप अधिकतम दो सिलिंडर रख सकते हैं।
{"_id":"69d8abf6e5257e88260e0c46","slug":"lpg-storage-rules-how-many-gas-cylinders-can-you-legally-keep-at-home-under-one-connection-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LPG Connection: एक गैस कनेक्शन पर घर में कितने गैस सिलिंडर रख सकते हैं? यहां जानें नियम व शर्तें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
LPG Connection: एक गैस कनेक्शन पर घर में कितने गैस सिलिंडर रख सकते हैं? यहां जानें नियम व शर्तें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:21 PM IST
सार
LPG Storage Limit At Home India: अगर आपके पास गैस कनेक्शन हैं तो आप घर पर कितने गैस सिलिंडर स्टोर कर सकते हैं इसको लेकर अक्सर ही लोगों के मन में सवाल रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
घर पर अधिकतम कितने सिलिंडर रख सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
Trending Videos
सिलिंडर रखने की कानूनी सीमा
- फोटो : अमर उजाला
सिलिंडर रखने की कानूनी सीमा
- एक घरेलू उपभोक्ता के पास सिर्फ दो अधिकृत सिलिंडर होने चाहिए, जिसे डबल बॉटल कनेक्शन कहा जाता है।
- अगर आपके पास सिंगल सिलिंडर है, तो आप दूसरा सिलिंडर सिर्फ गैस एजेंसी से आवेदन करके ही वैध तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।
- किसी अन्य व्यक्ति के नाम का सिलिंडर अपने घर में रखना 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत दंडनीय अपराध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सिलिंडर रखने के लिए सुरक्षा शर्तें
- फोटो : ANI
घर में सिलिंडर रखने के लिए सुरक्षा शर्तें
- गैस सिलिंडर को घर में रखने के लिए इन मानकों का पालन करना जरूरी है।
- सिलिंडर को हमेशा फर्श पर सीधा खड़ा रखना चाहिए, इसे कभी भी लेटाकर या आड़ा न रखें।
- गैस सिलिंडर को ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा का आना-जाना हो और वह किसी भी ज्वलनशील वस्तु या बिजली के बोर्ड से दूर हो।
- सिलिंडर हमेशा चूल्हे के लेवल से नीचे होना चाहिए ताकि गैस का बहाव और प्रेशर सही बना रहे।
कैसे बढ़ाएं अपने गैस सिलिंडर का कोटा?
- फोटो : Adobe Stock
नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?
- अवैध रूप से ज्यादा सिलिंडर रखने पर आपको इन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर निरीक्षण के दौरान घर में तय सीमा से अधिक सिलिंडर मिलते हैं, तो कंपनी आपका कनेक्शन तुरंत ब्लॉक कर सकती है।
- किसी दुर्घटना की स्थिति में, अगर घर में अवैध सिलिंडर पाया गया, तो आपको ₹50 लाख तक का बीमा क्लेम नहीं मिलेगा।
- गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी के शक में पुलिस मामला दर्ज कर भारी जुर्माना वसूल सकती है।
विज्ञापन
कैसे बढ़ाएं अपने गैस सिलिंडर का कोटा?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बढ़ाएं अपना कोटा?
- अगर आपको लगता है कि एक सिलिंडर कम पड़ता है, तो सही तरीका अपनाएं।
- अपनी गैस एजेंसी में जाकर 'दूसरे सिलिंडर' के लिए फॉर्म भरें और निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करके वैध दूसरा सिलिंडर लें।
- आप साल में कुल 15 सिलिंडर तक रीफिल करवा सकते हैं, जिनमें से 12 पर सब्सिडी मिलती है।