Bharat Series Eligibility Criteria: भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य में गाड़ी ले जाने और फिर वहां फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की झंझट को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने BH (Bharat) सीरीज की शुरुआत की है। पहले यह सुविधा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और रक्षा बलों के लिए थी, लेकिन 2021 में सरकार ने इन नियम में बदलाव किया था। इस नियम के अनुसार अब प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी भी इस विशेष नंबर प्लेट का लाभ उठा सकते हैं।
{"_id":"69d888c97ba0a8f63302c114","slug":"bh-series-number-plate-can-private-employees-apply-now-check-eligibility-rules-in-hindi-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BH Series Rule: क्या प्राइवेट कर्मचारी भी अब 'BH' सीरीज नंबर ले सकते हैं? यहां जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
BH Series Rule: क्या प्राइवेट कर्मचारी भी अब 'BH' सीरीज नंबर ले सकते हैं? यहां जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:51 AM IST
सार
Bharat Series Eligibility Criteria: BH की सीरीज की गाड़ियों को अक्सर सरकारी कर्मचारी इस्तेमाल करते हुए देखे जाते हैं। मगर अब इसे प्राइवेट नोकरी करने वाले लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसकी कुछ शर्तें हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
BH Number Plate
- फोटो : X
Trending Videos
प्राइवेट कर्मचारियों के लिए कुछ जरूरी शर्तें
- फोटो : Adobe Stock
प्राइवेट कर्मचारियों के लिए जरूरी शर्तें
- आपकी कंपनी के ऑफिस का ब्रांच कम से कम 4 या उससे अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में होने चाहिए।
- आपको अपनी कंपनी से फॉर्म-60 लेना होगा, जो यह साबित करे कि आप एक मल्टी-स्टेट कंपनी के कर्मचारी हैं।
- यह सुविधा मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जिनका काम एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BH सीरीज नंबर के हैं कई फायदे
- फोटो : Spinny
रजिस्ट्रेशन और टैक्स का गणित
- BH सीरीज में रोड टैक्स भरने का तरीका सामान्य नंबरों से काफी अलग और आसान होता है।
- इसमें आपको 15 साल का रोड टैक्स एक साथ नहीं भरना पड़ता, आप हर 2 साल में टैक्स जमा कर सकते हैं।
- पूरी प्रक्रिया वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन होती है, जिससे RTO के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती।
- अच्छी बात यह है कि अब पुरानी गाड़ियों के सामान्य नंबर को भी कुछ शर्तों के साथ BH सीरीज में बदला जा सकता है।
ट्रैफिक नियम का पालन जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
BH सीरीज के मुख्य फायदे
- इस नंबर प्लेट को लगवाने के कई बड़े फायदे हैं जो आपके पैसे और समय दोनों बचाते हैं।
- पूरे भारत में कहीं भी गाड़ी चलाएं, किसी भी राज्य की पुलिस आपको 'दूसरे राज्य की गाड़ी' कहकर परेशान नहीं करेगी।
- दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर आपको पुराने राज्य से टैक्स रिफंड मांगने की लंबी कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं आवेदन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन कैसे करें?
- अगर आप ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करते हैं, तो आज ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और आपकी कंपनी द्वारा जारी किया गया फॉर्म-60 सबसे जरूरी है।
- अगर आपकी नौकरी में ट्रांसफर की संभावना अधिक है, तो BH सीरीज चुनना आपके लिए सबसे समझदारी भरा फैसला होगा।
- आवेदन करते समय अपनी कंपनी के 'ऑफिस एड्रेस' और GST नंबर की सही जानकारी दें ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न आए।