Meaning Of Red Stripe On Tablets: अक्सर लोग बीमारी में डॉक्टर की सलाह या मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदतें हैं, जो की स्वभाविक है। मगर क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप जो दवाएं खरीद रहे हैं उनमें से कुछ दवाओं के पैकेट पर लाल रंग की लाइन बनी होती है? बता दें कि ज्यादातर लोग इस निशान का असली मतलब नहीं जानते और इसे महज एक डिजाइन समझ लेते हैं।
{"_id":"69edf92ac782d0e67d0f6cea","slug":"medicine-safety-alert-do-you-know-the-meaning-of-the-red-line-on-medicine-strips-in-hindi-2026-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Medicines: दवाइयों के पैकेट पर लगे लाल पट्टी का क्या होता है मतलब? 90% लोगों को नहीं है मालूम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Medicines: दवाइयों के पैकेट पर लगे लाल पट्टी का क्या होता है मतलब? 90% लोगों को नहीं है मालूम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:08 PM IST
सार
Red Line On Medicine Strip: जब भी दवाई की दुकनों पर दवा खरीदते हैं तो उसमें से कई दवाईयों के पैकेट पर लाल रंग की लाइन देखने को मिलती है। इस लाइन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
दवाई के पत्ते पर बना लाल रंग की लाइन
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
दवाई के पत्ते पर बना लाल रंग की लाइन
- फोटो : Freepik.com
लाल पट्टी का असली मतलब क्या है?
- जिस दवा के पत्ते पर लाल पट्टी होती है, उसे सिर्फ डॉक्टर के पर्चे दिखाने पर ही खरीदा जा सकता है।
- यह पट्टी अक्सर एंटीबायोटिक दवाओं पर होती है, जिन्हें बिना जरूरत के लेने से शरीर में 'दवा बेअसर' होने का खतरा बढ़ जाता है।
- कानूनन कोई भी केमिस्ट लाल पट्टी वाली दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के सीधे ग्राहक को नहीं बेच सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाई के पत्ते पर बना लाल रंग की लाइन
- फोटो : Freepik.com
क्यों जरूरी है यह लाल लकीर?
- लोग अक्सर मामूली सर्दी-जुकाम में भी शक्तिशाली एंटीबायोटिक्स खा लेते हैं, यह लाल पट्टी इसी स्व-उपचार को रोकने के लिए है।
- इन दवाओं के हैवी डोज या गलत इस्तेमाल से किडनी, लिवर या एलर्जी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
- डॉक्टर तय करते हैं कि आपको यह दवा कितने दिन और कितनी मात्रा में लेनी है, जो पट्टी वाली दवाओं के लिए अनिवार्य है।
दवाई के पत्ते पर बना लाल रंग की लाइन
- फोटो : Freepik
दवा खरीदते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
- लाल पट्टी के साथ पत्तों पर 'Rx' लिखा होने का मतलब है डॉक्टर की सलाह, और 'NRx' का मतलब है कि यह नशीली दवाओं की श्रेणी में हो सकती है।
- पट्टी देखने के साथ-साथ हमेशा दवा के निर्माण और एक्सपायरी की तारीख जरूर चेक करें।
विज्ञापन
दवाई के पत्ते पर बना लाल रंग की लाइन
- फोटो : Freepik.com
आम जनता के लिए जरूरी सलाह
- कभी भी दूसरों के कहने पर या पुराने पर्चे के आधार पर लाल पट्टी वाली दवा न खरीदें।
- अगर डॉक्टर ने लाल पट्टी वाली दवा दी है, तो लक्षण ठीक होने के बाद भी उसका पूरा कोर्स खत्म करें।

कमेंट
कमेंट X