फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Aadhaar App: क्या आप जानते हैं नए आधार एप के ये 4 फीचर्स? तीसरा वाला तो सभी लोगों को पता होना चाहिए

Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

Biometric Lock Unlock: नए आधार एप को सिर्फ बीते कुछ महीनों में 4 करोड़ से अधिक लोगों को डाउनलोड किया है। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि नए आधार एप में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो आपके काम को बहुत आसान कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
New Aadhaar App: Do You Know These 4 Features of the Newly Launched Aadhaar Application
आधार कार्ड डाउनलोड - फोटो : AI

New Aadhaar App Features: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, वर्ष 2026 की शुरुआत में लॉन्च हुए नए आधार एप ने डाउनलोड का नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक करीब 4 करोड़ लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। आपको बता दें कि पुराना 'mAadhaar' एप अब पूरी तरह बंद हो चुका है और उसकी जगह इस नए और हाईटेक एप ने ले ली है। 



पुरानी एप के मुकाबले इसमें सुरक्षा के कई आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं, जो आपके संवेदनशील डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखते हैं। आइए इस लेख में इस एक कुछ जरूरी फीचर्स के बारे में जानते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है।

New Aadhaar App: Do You Know These 4 Features of the Newly Launched Aadhaar Application
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

डिजिटल आधार का महत्व

  • इस नए एप में आपका डिजिटल आधार हर जगह पूरी तरह मान्य होता है, जिससे आपको हमेशा अपने साथ असली प्लास्टिक कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • एप में दिए गए सुरक्षित QR कोड स्कैनर की मदद से आप बिना इंटरनेट के भी अपनी पहचान का ऑफलाइन वेरिफिकेशन आसानी से करा सकते हैं।
New Aadhaar App: Do You Know These 4 Features of the Newly Launched Aadhaar Application
आधार कार्ड के मिसयूज से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

फेस ऑथेंटिकेशन और हाईटेक सुरक्षा

  • नए एप में फेस ऑथेंटिकेशन की आधुनिक तकनीक है, जिससे अब बिना फिंगरप्रिंट या ओटीपी के भी काम हो जाता है।
  • यह एआई-आधारित फीचर ये सुनिश्चित करता है कि सिर्फ असली कार्डधारक ही अपनी प्रोफाइल को एक्सेस कर सके, जिससे फ्रॉड का खतरा खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Aadhaar App: Do You Know These 4 Features of the Newly Launched Aadhaar Application
वन टैप बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक सुविधा - फोटो : Adobe Stock

वन टैप बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक सुविधा

  • यह एक ऐसा महत्वपूर्ण फीचर है जो हर नागरिक को जरूर पता होना चाहिए ताकि उनके अंगूठे के निशान का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।
  • आप अपने मोबाइल से ही एक टैप में अपने फिंगरप्रिंट और आंखों के स्कैन डेटा को पूरी तरह लॉक या जरूरत पड़ने पर अनलॉक कर सकते हैं।
  • इससे होगा क्या कि जब आप अपने आधार को एप से लॉक करे देंगे तो आधार से होने वाली ऑथेंटिकेशन फ्रॉडी आशंका कई गुना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
New Aadhaar App: Do You Know These 4 Features of the Newly Launched Aadhaar Application
मल्टीपल प्रोफाइल होल्डिंग और लाइव स्टेटस - फोटो : Adobe Stock
मल्टीपल प्रोफाइल होल्डिंग और लाइव स्टेटस
  • इस नए अपडेटेड एप के भीतर आप अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों की आधार प्रोफाइल को एक साथ सुरक्षित लिंक करके रख सकते हैं।
  • अगर आपने अपने पते या नाम में कोई सुधार करवाया है, तो उसका लाइव स्टेटस भी आप इसी सिंगल स्क्रीन पर आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
  • इतना ही नहीं आप इस एप के मदद से घर बैठे मोबाइल नंबर, एड्रेस, और इमेल भी बदल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed