IRCTC Tour Package For Assam And Meghalaya: अगर आप नए साल पर किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आईआरसीटीसी आपको असम और मेघालय घूमाने के लिए टूर पैकेज लेकर आया है। असम और मेघालय दोनों ही काफी खूबसूरत जगहे हैं। यहां आपको पहाड़ियों पर मंत्रमुग्ध कर देने वाले झरनों की भरमार देखने को मिलेगी। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय को बादलों के घर के नाम से भी जाना जाता है। यहां की देवदार वनस्पतियां, बर्फ से ढकीं चोटियां, रहस्यमयी गुफाएं और मनमोहक झरने किसी का भी मन मोह लें। यही चीजें देश दुनिया से लाखों की संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। ऐसे में नए साल पर किसी सुंदर जगह घूमने के लिए असम और मेघालय आपके लिए एक शानदार डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
New Year 2023: नए साल पर आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत असम और मेघालय की सैर, जानिए कितना आएगा खर्च
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:27 PM IST
विज्ञापन