Pan Card Link With Aadhaar Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे आपको लगभग उन सभी की कभी न कभी जरूरत पड़ती ही होगी। फिर चाहे वो सरकारी काम के लिए हो या फिर गैर-सरकारी काम के लिए हो। इन दस्तावेजों में आपका राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड और पैन कार्ड आदि शामिल हैं। बात अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड की करें, तो ये दोनों ही अब जरूरी दस्तावेज है और अब तो इन्हें लिंक भी करवाना है। इसको लेकर पहले ही सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया था कि ये करवाना अनिवार्य है। वरना आपका पैन कार्ड निष्क्रिय तक हो सकता है। हालांकि, अगर आप अपने आधार को पैन कार्ड से पहले ही लिंक करवा चुके हैं और आपको ये याद नहीं, तो आप इसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"644a4ba1248f587a3f0cb76a","slug":"pan-aadhaar-link-how-to-check-pan-card-link-with-your-aadhaar-or-not-follow-these-steps-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan-Aadhaar Link: आप कर चुके हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक या नहीं? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan-Aadhaar Link: आप कर चुके हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक या नहीं? ऐसे करें चेक
Thu, 27 Apr 2023 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक, आप करवा चुके हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक या नहीं:-
स्टेप 1
- आपको भी अगर ये याद नहीं है कि आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवा चुके हैं या नहीं
- तो आप स्टेटस चेक करके ये जान सकते हैं
- ऐसे में आपको इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है
आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको वेबसाइट पर 'क्विक लिंक' वाला सेक्शन दिखेगा
- आपको इस सेक्शन में जाकर 'लिंक आधार स्टेटस' वाले ऑप्शन को देखना है
- फिर आपको इस पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- फिर इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा
- यहां आपको दो बॉक्स मिलेंगे
- ऐसे में आपको पहले वाले बॉक्स में अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
आधार पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, ऐसे स्टेटस चेक कर सकते हैं
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको दूसरे वाले बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करना है
- फिर आपको नीचे की तरफ 'व्यू लिंक आधार स्टेटस' वाले बटन पर क्लिक करना है
- अब आपको पता चल जाएगा कि पहले से आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं।