{"_id":"69ae473b6592a13e880e3f94","slug":"pm-kisan-22th-installment-kab-aayegi-pm-kisan-complaint-and-inquiry-number-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan 22th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर सवाल है तो यहां करें संपर्क, मिलेगा हर समस्या का समाधान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan 22th Installment: पीएम किसान योजना को लेकर सवाल है तो यहां करें संपर्क, मिलेगा हर समस्या का समाधान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:48 AM IST
सार
PM Kisan Samman Nidhi Enquiry Number : अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन
- फोटो : Adobe stock
PM Kisan Samman Nidhi Kab Tak Ayegi : केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन कई कुछ गड़बड़ियों के कारण भुगतान अटक जाता है।
Trending Videos
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन
- फोटो : Amar Ujala
पहले जान लें कि इन वजहों से अटकती है राशि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में केंद्र सरकार सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करती है। हालांकि कई मामलों में तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से किस्त अटक जाती है। सबसे सामान्य समस्या ई-केवाईसी पूरी न होना, आधार नंबर बैंक खाते से लिंक न होना या आवेदन में गलत जानकारी होना होती है।

पीएम किसान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : अमर उजाला
अब जांचे आवेदन की स्थिति
इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प में आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके जानकारी देखी जा सकती है। यहां से यह पता चल जाता है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है।
इसके लिए आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary Status’ विकल्प में आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके जानकारी देखी जा सकती है। यहां से यह पता चल जाता है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है।
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन
- फोटो : AdobeStock
इन नंबरों पर कर सकते हैं पूछताछ
अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो किसान सीधे हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पीएम किसान योजना की हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 हैं। इसके अलावा किसान pmkisan-ict@gov.in ईमेल पर भी अपनी समस्या भेज सकते हैं। यहां से शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाती है और पात्र किसान को भुगतान जारी किया जाता है।

कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
इन बातों का ध्यान रखें
सरकार समय-समय पर किसानों से अपील भी करती है कि वे अपनी ई-केवाईसी, बैंक खाते की जानकारी और भूमि रिकॉर्ड को सही रखें, ताकि योजना की किस्त समय पर मिल सके। जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करा लें, क्योंकि इसके बिना कई बार भुगतान रोक दिया जाता है।