सब्सक्राइब करें

PM Kisan Maandhan Yojana: सरकार की शानदार योजना, किसानों को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपए

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 26 Aug 2025 12:48 PM IST
सार

किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का  संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। अपने जीवन के शुरुआती पड़ाव पर किसान खेती किसानी करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद उनके जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें आने लगती हैं। 60 की उम्र के बाद किसान शारीरिक रूप से भी काफी कमोजर हो जाते हैं इस कारण उनके पास आमदनी का कोई जरिया नहीं बचता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। करोड़ों किसान भारत सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं।  

Trending Videos
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पीएम किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन (सालाना 36 हजार रुपये) मिलेगी। इस स्कीम में आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं उसी के आधार पर आपकी निवेश राशि को तय किया जाता है। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। वहीं अगर कोई किसान 40 की उम्र में आवेदन करता है तो उसको हर महीने 200 रुपये का निवेश करना है। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

यह निवेश किसानों को 60 की उम्र होने तक करना है। 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस स्थिति में आपको हर साल 36 हजार रुपये मिलेंगे। देश में कई किसान अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए इस योजना में निवेश कर रहे हैं।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
PM Kisan Maandhan Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme In Hindi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

2 अगस्त को वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले पैसों को सरकार की इस योजना में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed