जहां एक तरफ राज्य सरकार अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा भी देश के अलग-अलग राज्यों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे देश में किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है, जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। उन्हें सालाना 6 हजार रुपये 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिए जाते हैं। बीते दिनों इस योजना की 11वीं किस्त आई और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में किसानों को 11वीं और 12वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये यानी 4 हजार रुपये एक साथ मिल सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये किन किसानों को और कैसे मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62be6c0d76b8b953453012ce","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-beneficiary-complete-ekyc-to-get-11th-and-12th-installment-money-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 2 की जगह आपको भी मिल सकते हैं 4 हजार रुपये, फटाफट करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 2 की जगह आपको भी मिल सकते हैं 4 हजार रुपये, फटाफट करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं किस्त कब मिलेगी
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं किस्त कब मिलेगी
- फोटो : istock
इसलिए अटक सकती है 11वीं किस्त
- दरअसल, कई किसानों ने अब तक अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं करवाई है। जबकि सरकार की तरफ से इसे अनिवार्य किया गया था, जिसके लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 रखी गई है। ऐसे में आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं किस्त कब मिलेगी
- फोटो : istock
कैसे और किन्हें मिल सकते हैं 4 हजार रुपये?
- 31 मई 2022 को किसानों के खाते में 11वीं किस्त के पैसे भेजे गए, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनके बैंक खाते में इस किस्त के पैसे नहीं पहुंचे। ऐसे में ये किसान अपनी इस किस्त के लिए परेशान हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं किस्त कब मिलेगी
- फोटो : istock
- लेकिन अगर आपको 11वीं किस्त नहीं मिली है, तो आपको पुरानी और नई किस्त एक साथ मिल सकती है यानी 4 हजार रुपये मिल सकते हैं। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने पंजीकरण करवाया है। आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर आपका आवेदन स्वीकार किया गया है, और फिर किसी कारण 11वीं किस्त के पैसे अटक गए हैं, तो आपको एक साथ 4 हजार रुपये मिल सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: किसानों को 12वीं किस्त कब मिलेगी
- फोटो : istock
इतना मिलता है लाभ
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की किस्त में हर चार महीने के बाद सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
