PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। आज के समय देशभर के करोड़ों किसान केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जा रहा है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता तीन किस्तों के रूप में जारी की जाती है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक कुल 13 किस्त के पैसों को सरकार किसानों के खाते में ट्रांसफर कर चुकी है। अक्सर लोगों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं।
PM Kisan Yojana: अगर पिता के नाम पर है खेत, तो क्या बेटा भी उठा सकता है किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन