PM Kisan Scheme Fraud Alert 2026: देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद देने वाली 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' इन दिनों साइबर ठगों के निशाने पर है। जालसाजों ने भोली-भाली जनता और किसानों को अपने जाल में फंसाने के लिए ठगी का एक बिल्कुल नया और खतरनाक तरीका निकाला है। इस नए पैंतरे के तहत स्कैमर्स अगली किस्त के रुकने या ई-केवाईसी अपडेट न होने का डर दिखाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
{"_id":"6a1ba755dc9867d9890bc72c","slug":"pm-kisan-scheme-fraud-scammers-use-new-digital-trick-to-empty-bank-accounts-how-to-protect-yourself-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: जालसाजों ने पीएम किसान के नाम पर ठगी करने का निकाला नया तरीका, यहां समझें वरना हो सकते हैं शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: जालसाजों ने पीएम किसान के नाम पर ठगी करने का निकाला नया तरीका, यहां समझें वरना हो सकते हैं शिकार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 31 May 2026 08:43 AM IST
सार
PM Kisan Scam Alert: पीएम किसान के नाम पर इन दिनों जालसाज ठगी करने का नया तरीका निकाले हैं, जिसमें वो आपके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहे हैं। इसलिए हर किसान को ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए, जिससे वो पहले ही सतर्क हो सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान में ठगी का नया तरीका
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां समझें जालसाजों का नया तरीका
- फोटो : Adobe Stock
जालसाजों का नया तरीका
- ठग आजकल किसानों को व्हाट्सएप पर हूबहू सरकारी लोगो लगा हुआ मैसेज भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आपकी किस्त ब्लॉक हो गई है।
- मैसेज के नीचे एक लिंक होता है, जिस पर क्लिक करते ही एक मोबाइल ऐप डाउनलोड करने को कहा जाता है।
- जैसे ही कोई आम इंसान इस ऐप को इंस्टॉल करता है, ठगों को उनके मोबाइल के मैसेज, ओटीपी (OTP) और बैंक डिटेल्स का पूरा एक्सेस मिल जाता है।
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
किस्त और वेरिफिकेशन के नाम पर फर्जी कॉल का खेल
- स्कैमर्स खुद को कृषि विभाग का बड़ा अधिकारी या बैंक कर्मचारी बताकर सीधे किसानों को फोन करते हैं और उनका भरोसा जीतते हैं।
- वे कहते हैं कि अगर तुरंत वेरिफिकेशन नहीं कराया, तो अगली किस्त खाते में नहीं आएगी और इस बहाने वे आधार नंबर या बैंक खाता संख्या मांगते हैं।
- बातों-बातों में वे किसान के मोबाइल पर आया गुप्त ओटीपी पूछ लेते हैं और पलक झपकते ही पूरा बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
खुद को बचाने के सुरक्षित तरीका
- व्हाट्सएप या एसएमएस पर आए किसी भी ऐसे लिंक को न छुएं जो किस्त जारी करने या ई-केवाईसी पूरा करने का दावा करता हो।
- ध्यान रखें कि कोई भी सरकारी विभाग या बैंक कभी भी आपसे फोन पर आपका पिन, पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगता है।
- किसी भी काम के लिए सिर्फ सरकार के आधिकारिक 'पीएम-किसान' मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
अगर आप ठगी के शिकार हो जाएं, तो तुरंत कहां शिकायत करें?
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप ठगी के शिकार हो जाएं, तो तुरंत कहां शिकायत करें?
- पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी सही जानकारी या स्टेटस चेक करने के लिए हमेशा केवल pmkisan.gov.in पर ही लॉगिन करें।
- अगर आपके साथ किसी भी तरह की बैंकिंग धोखाधड़ी हो जाती है, तो बिना देर किए तुरंत केंद्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही अपने बैंक को फोन करके अपना खाता और एटीएम कार्ड तुरंत ब्लॉक करवाएं।