Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana 22nd Installment Delay Check reasons and Proper Steps to Verify Payment beneficiary status
{"_id":"69b4d3e3f344788c2f0e87a4","slug":"pm-kisan-yojana-22nd-installment-delay-check-reasons-and-proper-steps-to-verify-payment-beneficiary-status-2026-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 12 घंटे बीतने के बाद भी बैंक अकाउंट में नहीं आई 22वीं किस्त? जानें क्या करें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 12 घंटे बीतने के बाद भी बैंक अकाउंट में नहीं आई 22वीं किस्त? जानें क्या करें किसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Sat, 14 Mar 2026 08:50 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Stuck Reason: केंद्र सरकार ने बीती शाम 22वीं किस्त जारी कर दी, लेकिन क्या आपके बैंक अकाउंट में किस्त के पैसे अब तक नहीं आए हैं? आप यहां जान सकते हैं कि ऐसे में आप क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हैं?
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi 22th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीती शाम गुवाहाटी में थे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में शिरकत की। दरअसल, इस कार्यक्रम से पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित किया और साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की।
भारत सरकार ने डीबीटी के माध्यम से 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया, लेकिन क्या आपके बैंक खाते में 22वीं किस्त के पैसे आए गए हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको ऐसी स्थिति में क्या करना है। किसान आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हैं?
- फोटो : Adobe Stock
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं?
जो किसान अपात्र पाए गए हैं, उनके आवेदन रद्द कर उन्हें किस्त से वंचित रखा जाता है
जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन जैसे काम नहीं करवाए हैं, उनकी किस्त अटक सकती है
अगर आपने आधार लिंकिंग नहीं करवाई है या आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी का विकल्प ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अपना स्टेटस चेक करें?
पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाना है
फिर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
4 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हैं?
- फोटो : Adobe Stock
फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा भरना है
इसके बाद गेट डिटेल वाले बटन पर क्लिक करें
अब आप अपना स्टेटस देख पाएंगे और जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के क्या कारण हैं?
- फोटो : Adobe Stock
हेल्पलाइन पर कॉल करें?
आप पीएम किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन नंबर 155261/011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सभी कार्य दिवसों पर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है
आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-115-526 (टोल-फ्री नंबर) पर भी संपर्क कर सकते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।