फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अटक न जाए 22वीं किस्त, इसलिए ध्यान से पहले ही किसान करवा लें ये 2 जरूरी काम

Tue, 16 Dec 2025 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Dec 2025 09:51 AM IST
सार

PM Kisan 22 Kist: पीएम किसान योजना की इस बार 22वीं किस्त आनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसके लिए हमें कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Due to These Reasons Eligible Farmers Complete Task
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22 Installment: अलग-अलग सेक्टर में लोग अपने-अपने काम करके कई चीजें तैयार करते हैं। ठीक इसी तरह किसान भी दिन-रात मेहनत करके अपनी फसल को तैयार करता है और तब कहीं जाकर लोगों की थाली में अन्न का दाना पहुंच पाता है। इसके लिए किसान को कई तकलीफों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे, बेमौसम बारिश, सूखा आदि।

ऐसे में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद दी जाती है जिसके तहत इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है। पर इसके लिए ये भी जरूरी है कि आपको कुछ काम करवाने होते हैं, क्योंकि इन्हें न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Due to These Reasons Eligible Farmers Complete Task
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

आ चुकी हैं 21 किस्त, बारी अब 22वीं की

  • पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। मौजूदा समय में योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं जिन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार ये पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। अब तक योजना की कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं।
PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Due to These Reasons Eligible Farmers Complete Task
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • बीती 19 नवंबर को योजना की 21वीं किस्त जारी हुई जिसमें लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला। ऐसे में अब अगली बारी 22वीं किस्त की है। जान लें योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती है। ऐसे में 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में 22वीं किस्त जारी होगी। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Due to These Reasons Eligible Farmers Complete Task
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock

अटक न जाए 22वीं किस्त

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और अगर आप ई-केवाईसी का काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ये काम योजना के तहत सबसे जरूरी कामों में से एक है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। जबकि, आप खुद भी इस काम को कर सकते हैं और ये काम आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th Installment Stuck Due to These Reasons Eligible Farmers Complete Task
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? - फोटो : Adobe Stock
  • जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसमें योजना से जुड़े किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन होता है। इसलिए ये काम करवाना जरूरी होता है। अगर आप ये काम करवाना भूल जाते हैं और तय समय तक इसे नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed