Multiple Names In One Khatauni: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर देश के छोटे और सीमांत किसानों के मन में अक्सर जमीन के मालिकाना हक से जुड़े कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। ग्रामीण इलाकों में अक्सर यह स्थिति देखनो को मिलती है कि एक ही संयुक्त जमीन के दस्तावेज यानी खतौनी में एक से अधिक भाइयों या परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज होते हैं।
{"_id":"6a1273014fc74e582e0a21c7","slug":"pm-kisan-yojana-joint-land-rules-5-brothers-name-in-one-khatauni-will-all-get-rs-2000-individually-2026-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में हैं 5 भाइयों के नाम, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग दो हजार रुपये? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: अगर एक ही खतौनी में हैं 5 भाइयों के नाम, तो क्या सभी को मिलेंगे अलग-अलग दो हजार रुपये? जानें नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 24 May 2026 09:09 AM IST
सार
PM Kisan Joint Land Rules India: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ घरों में एक ही खतौनी पर सभी भाइयों का नाम चढ़ा होता है। ऐसे बहुत से लोगों को सवाल होता है कि क्या उन्हें अलग-अलग पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है? आइए इस लेख में यही समझते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त जमीन पर क्या कहता है सरकारी नियम?
- फोटो : AdobeStock
संयुक्त जमीन पर क्या कहता है सरकारी नियम?
- पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, अगर एक ही खतौनी में 5 भाइयों के नाम दर्ज हैं, तो वे पांचों अलग-अलग लाभ पाने के हकदार हो सकते हैं, लेकिन उसमें कुछ शर्तें हैं।
- शर्त यह है कि उस संयुक्त जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में हर भाई का अपना अलग और स्पष्ट खेती योग्य हिस्सा होना चाहिए।
- योजना का लाभ उठाने के लिए पांचों भाइयों को अपने-अपने आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अलग से नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
Trending Videos
पीएम किसान की 23वीं किस्त
- फोटो : Adobe Stock
हिस्सेदारी और जमीन के रकबे की जरूरी शर्त
- खतौनी में नाम होने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हर भाई के हिस्से में आने वाली जमीन वास्तव में खेती करने योग्य होनी चाहिए।
- अगर जमीन बहुत कम है और उसे विभाजित करने पर हिस्सा न के बराबर बचता है, तो पूरी खतौनी पर सिर्फ परिवार के मुख्य सदस्य को ही लाभ मिलेगा।
- अगर भाइयों के बीच सिर्फ मौखिक बंटवारा हुआ है और सरकारी कागज (राजस्व रिकॉर्ड) में हिस्सा तय नहीं है, तो आवेदन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
'एक परिवार, एक लाभ' का नियम समझना क्यों है जरूरी?
- सरकार के अनुसार, पीएम किसान योजना के लिए 'परिवार' का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग (18 वर्ष से कम) बच्चे होता है।
- अगर खतौनी में नाम दर्ज कोई भाई नाबालिग है, तो उसे अपने पिता या माता के परिवार का हिस्सा माना जाएगा और उसे अलग से ₹2000 नहीं मिलेंगे।
- अगर पांचों भाई वयस्क हैं, उनकी शादी हो चुकी है और उनके अलग-अलग राशन कार्ड बने हैं, तो वे अलग परिवार माने जाएंगे और सबको किस्त मिलेगी।
विज्ञापन
आवेदन करते समय किसान भाई न करें ये 3 बड़ी गलतियां
- फोटो : AdobeStock
आवेदन करते समय किसान भाई न करें ये 3 बड़ी गलतियां
- नया फॉर्म भरते समय पांचों भाइयों को अपनी खतौनी की कॉपी अपलोड करनी होगी और पटवारी से मिलकर 'लैंड सीडिंग' करवाना होगा।
- खतौनी में दर्ज नाम की स्पेलिंग और आधार कार्ड में लिखा नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए, अन्यथा डेटा मिसमैच होने से किस्त रुक जाएगी।
- सभी भाइयों के पास अपना व्यक्तिगत और आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए, एक ही खाते में दो भाइयों का पैसा नहीं आएगा।